Breaking News
:

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में 45.5 डिग्री पर पहुंचा तापमान, रायपुर में झुलसा रहा हीटवेव, कुछ जगह गरज-चमक और हल्की बारिश के भी आसार

CG Weather Update,newsplus21Hindi News,LocalChhattisgarh

CG Weather Update: रायपुर। Temperature hits 45.5°C in Rajnandgaon, Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी का दौर जारी है। पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा तापमान राजनांदगांव में 45.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

CG Weather Update: रायपुर। Temperature hits 45.5°C in Rajnandgaon, Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी का दौर जारी है। पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा तापमान राजनांदगांव में 45.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 3 दिनों तक प्रदेश में अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा, जबकि उसके बाद हल्की गिरावट हो सकती है। इस दौरान हीटवेव चलने की चेतावनी जारी की गई है।


CG Weather Update: मौसम विभाग के अनुसार 26 अप्रैल को कुछ जगहों पर गरज-चमक, बिजली गिरने और 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। कुछ इलाकों में हल्की बारिश की भी संभावना जताई गई है। राजधानी रायपुर में अधिकतम तापमान 45 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री रहने का अनुमान है। इसके साथ ही शहर में हीटवेव जैसी स्थिति रहने की आशंका जताई गई है।


CG Weather Update: मौसम विभाग के अनुसार रविवार को भी प्रदेश में अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। प्रदेश के मध्य भाग में ग्रीष्म लहर जैसी स्थिति बने रहने की संभावना है। वहीं एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण पूर्वी उत्तर प्रदेश और उसके आसपास 1.5 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है।


CG Weather Update: एक द्रोणिका/हवा की अनियमित गति उत्तर अंदरूनी कर्नाटक से कोमोरिन क्षेत्र तक 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। एक प्रति चक्रवात अंदरूनी महाराष्ट्र और उसके आसपास 3.1 किलोमीटर से 5.8 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है।


CG Weather Update: बंगाल की खाड़ी से नमी युक्त हवा आने के कारण प्रदेश में आज 26 अप्रैल को एक दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। प्रदेश में एक दो स्थानों पर गरज चमक के साथ अंधड़ चलने तथा वज्रपात होने की संभावना है। वर्षा का क्षेत्र मुख्यतः बस्तर संभाग के जिले संभावित है।

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us