Breaking News
:

CSK vs GT IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स ने गुजरात टाइटन्स को दिया 159 रनों का लक्ष्य, रबाडा ने तीन विकेट झटके

CSK vs GT IPL 2026

CSK vs GT IPL 2026

CSK vs GT IPL 2026: नई दिल्ली: चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) ने गुजरात टाइटन्स (Gujarat Titans) के खिलाफ चेपॉक में खेले जा रहे मुकाबले में 7 विकेट खोकर 158 रन बनाए और 159 रनों का लक्ष्य रखा। ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 60 गेंदों में नाबाद 74 रन बनाए, जिसमें 6 चौके और 4 छक्के शामिल रहे।


CSK vs GT IPL 2026: टॉस जीतकर गुजरात ने पहले गेंदबाजी चुनी, जिसका फायदा उन्हें शुरुआत में मिला। चेन्नई की शुरुआत बेहद खराब रही और टीम ने पावरप्ले के अंदर ही तीन विकेट गंवा दिए। संजू सैमसन (Sanju Samson) 11 रन बनाकर आउट हुए, जबकि उर्विल पटेल सिर्फ 4 रन बना सके और सरफराज खान बिना खाता खोले पवेलियन लौटे।


CSK vs GT IPL 2026: मध्यक्रम में ऋतुराज ने पारी को संभाला और टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। कगिसो रबाडा (Kagiso Rabada) ने शानदार गेंदबाजी करते हुए तीन विकेट झटके और चेन्नई को बड़े स्कोर से रोका। एमएस धोनी (MS Dhoni) चोट के कारण इस मुकाबले में नहीं खेले। अंक तालिका की बात करें तो सीएसके 7 मैचों में 3 जीत के साथ पांचवें स्थान पर है, जबकि गुजरात भी इतने ही मैचों में 3 जीत के साथ सातवें स्थान पर बनी हुई है।

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us