Create your Account
कांग्रेस ने बागियों के खिलाफ की कड़ी कार्रवाई, 12 लोगों को पार्टी से किया निष्कासित
सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में कांग्रेस पार्टी ने पार्टी अनुशासन को लेकर बड़ी कार्रवाई करते हुए 12 लोगों को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। इनमें दो नगरपंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी और 5 महिला नेत्री भी शामिल हैं। यह कार्रवाई पार्टी के खिलाफ बगावत करने और पार्टी अनुशासन का उल्लंघन करने के आरोप में की गई है। निष्कासित किए गए लोगों को 6 साल के लिए पार्टी से बाहर कर दिया गया है।
किन पर हुई कार्रवाई?
निष्कासित किए गए 12 लोगों में सूरजपुर नगरपालिका से 6, बिश्रामपुर नगरपंचायत से 3, जरही से 2 और भटगांव से 1 व्यक्ति शामिल हैं। इनमें 5 महिला नेत्रियों को भी पार्टी से बाहर कर दिया गया है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, यह कदम पार्टी में अनुशासन बनाए रखने और आगामी चुनावों में पार्टी की रणनीति को मजबूत करने के लिए उठाया गया है।-17389075127864.webp)
Related Posts
More News:
- 1. Raipur City News : नशे के सौदागरों पर पुलिस का शिकंजा, डिलीवरी देने पहुंचे 3 सप्लायर गिरफ्तार, हेरोइन और एमडीएमए बरामद
- 2. CG News: संकुल केंद्र कसेकेरा में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेशोत्सव, टॉप करने वाले स्टूडेंट्स को 1000 रुपये प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा, गणवेश और पुस्तिकाओं का भी हुआ वितरण
- 3. Bangladesh : बांग्लादेश में हिंदू समुदाय का बड़ा प्रदर्शन : ढाका में गूंजे ‘जय श्री राम’ के नारे, राम मूर्ति निर्माण पर उठा विवाद
- 4. MP Crime : तंत्र-मंत्र के अंधविश्वास ने ली मासूम की जान, संतान की चाह में 12 वर्षीय बच्चे की निर्मम हत्या, दो गिरफ्तार
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

