Create your Account
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कन्या-पूजन और कन्या-भोज की सनातन परंपरा का किया पालन
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शारदीय नवरात्र की महानवमी पर मुख्यमंत्री निवास में कन्या-पूजन और कन्या-भोज की सनातन परंपरा का पालन किया। मातृ-शक्ति के प्रति अपनी अगाध श्रद्धा प्रदर्शित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आज नौ दुर्गा स्वरूपा कुंवारी कन्याओं के पांव पखारे और उनका विधि-विधान से पूजन किया। उन्होंने श्रद्धापूर्वक कन्याओं को चुनरी ओढ़ाई और आरती उतारी। पूजन के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कन्याओं से संवाद कर उन्हें दुलारा भी।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कन्या-पूजन के बाद कन्याओं को स्वयं अपने हाथों से भोजन परोसा और उनकी रूचि के अनुरूप मिष्ठान भी खिलाये। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कन्या भोज के बाद सभी कन्याओं को दक्षिणा और उपहार देकर उनका आशीर्वाद लिया।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मोक्षदायिनी मां सिद्धिदात्री के चरणों में शत-शत प्रणाम कर प्रदेशवासियों को शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने मातारानी से सभी को संकल्प सिद्धि के असीम आशीर्वाद के साथ मंगलमय और सुखमय जीवन की प्रार्थना भी की।
Related Posts
More News:
- 1. Assam Elections: असम विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी की पहली सूची, 42 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान
- 2. Lok Sabha: लोकसभा में 8 सांसदों का निलंबन रद्द, किरेन रिजिजू ने रखा प्रस्ताव; बजट सत्र में भाग लेने का रास्ता साफ
- 3. CG Weather Update: होली पर प्रदेश में चढ़ेगा पारा, अगले तीन दिनों में और बढ़ेगा तापमान, ये जिला रहा सब से गर्म
- 4. Bihar News: अमित शाह ने डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी को दिल्ली बुलाया, बिहार में नए मुख्यमंत्री की हलचल तेज
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

