Create your Account
CG Politics: छत्तीसगढ़ में क्यों हारे चुनाव, मल्लिकार्जुन खरगे के पास पहुंची मोइली कमेटी की रिपोर्ट, जानें किस पर फूटा ठीकरा
- Pradeep Sharma
- 14 Aug, 2024
CG Politics: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में 68 सीटों पर बंपर जीत के साथ सरकार बनाने वाली कांग्रेस 2023 के विधानसभा चुनाव और
रायपुर। CG Politics: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में 68 सीटों पर बंपर जीत के साथ सरकार बनाने वाली कांग्रेस 2023 के विधानसभा चुनाव और उसके बाद 2024 के लोकसभा चुनाव में क्यों हारी इन कारणों का पता लगाने के लिए गठित वीरप्पा मोइली कमेटी की रिपोर्ट कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को सौंप दी गई है।
CG Politics: बता दें कि छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव में हार के कारणों का पता लगाने के लिए गठित एआईसीसी की पैक्ट फाइंडिंग कमेटी के चेयरमैन वीरप्पा मोइली, और सदस्य हरीश चौधरी ने प्रदेश के प्रमुख नेताओं से अंतिम दौर में चर्चा कर अपनी रिपोर्ट पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष खरगे को सौंपी है।
CG Politics: जून के आखिरी हफ्ते में छत्तीसगढ़ दौरे पर आई मोइली कमेटी ने लोकसभा प्रत्याशियों व स्थानीय नेताओं से चर्चा कर हार के कारणों का पता लगाने की कोशिश की है।
CG Politics: बैठक में कमेटी को बताया गया था कि विधानसभा चुनाव में हार से कार्यकर्ता उबर नहीं पाए। यह कहा गया है कि 4 सीटों पर 65 हजार से कम वोटों से हार हुई है। संसाधनों की कमी का भी रिपोर्ट में जिक्र है। सुझाव में संगठन में बदलाव की भी अनुशंसा की गई है।
Related Posts
More News:
- 1. CG News : ACB का बड़ा एक्शन, नगर पालिका में रिश्वत लेते अकाउंटेंट गिरफ्तार
- 2. Kuldeep-Vanshika: पत्नी वंशिका संग बांके बिहारी मंदिर पहुंचे कुलदीप यादव, विधि-विधान से की पूजा-अर्चना
- 3. Pakistani Terrorist Killed in Uri Sector: जम्मू-कश्मीर के उरी में घुसपैठ की कोशिश करते पाकिस्तानी आतंकी ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी
- 4. UP Crime : युवक ने सौतेली मां पर हथौड़ा से हमला कर सुलाई मौत की नींद, गिरफ्तार
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

