Create your Account
CG Politics: सोनिया गांधी ने राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू को कहा 'POOR LADY, आदिवासी समाज ने खोला मोर्चा, केदार कश्यप बोले- यह उनकी आदिवासी विरोधी राजनीतिक चरित्र का परिचायक,कांग्रेस नेता इस अभद्रता पर माफी मांगें
रायपुर। CG Politics: संसद के बजट सत्र में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर द्रोपदी मुर्मू के लिए कांग्रेस नेता सोनिया गांधी द्वारा 'बेचारी' (Poor Lady) शब्द का प्रयोग करने के मामले ने तूल पकड़ लिया है।
CG Politics: छत्तीसगढ़ के वन और सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के लिए बेचारी' (Poor Lady) शब्द का प्रयोग करने पर कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने इसे महिला शक्ति के प्रति कांग्रेस की निकृष्ट सोच और आदिवासी विरोधी राजनीतिक चरित्र का परिचायक बताया है।
CG Politics: वन मंत्री ने कहा कि, कांग्रेस में एक खानदान के लोग और उनकी चरण वंदना में लीन तमाम नेता जिस तरह की भाषा का लगातार इस्तेमाल करके मातृशक्ति, जनजातीय समाज और अन्य सभी वर्गों को अपमानित कर रहे हैं, वह निंदनीय है।
CG Politics: वन मंत्री कश्यप ने कहा कि, सोनिया गांधी की यह भाषा बता रही है कि, कांग्रेस वैचारिक रूप से कितनी कंगाल होती जा रही है। कांग्रेस का समूचा इतिहास आदिवासी समाज के प्रति नफरत से भरा पड़ा है और यह नफरत बार-बार जाहिर होती रही है।
CG Politics: एक आदिवासी समाज की बेटी राष्ट्रपति बनी है, यह कांग्रेस को हजम ही नहीं हो रहा है और अब तो सोनिया गांधी ने राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मू को 'बेचारी' कहकर कांग्रेस की ओछी राजनीतिक संस्कृति का परिचय दे दिया है।
CG Politics: कश्यप ने कहा कि कोई भी आदिवासी बेचारा नहीं होता है। आदिवासियों ने इस देश की सांस्कृतिक, सामाजिक, आर्थिक और हर एक प्रकार की संस्थाओं के विकास के साथ-साथ देश के 1857 के स्वाधीनता संग्राम से भी पहले से इस देश को विदेशी दासता से बचाने के लिए सशस्त्र क्रांति कर बलिदान दिया है और देश की आजादी से लेकर के अब देश के विकास में उनका महती योगदान है।
CG Politics: कश्यप ने कहा कि कांग्रेस की परम्परा रही है कि वह आदिवासी समाज को हमेशा नीचा दिखाने का काम करती है। राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के राष्ट्रपति चुनाव के दौरान छत्तीसगढ़ दौरे का विरोध करके भी कांग्रेस ने अपनी विकृत मानसिकता का प्रदर्शन किया था।
CG Politics: प्रदेश की जनता से आदिवासी विरोधी कांग्रेस को सबक सिखाने की अपील करते हुए कश्यप ने कहा कि कांग्रेस में अगर थोड़ी भी शर्म बची है, तो भूपेश बघेल, दीपक बैज समेत प्रदेश के तमाम कांग्रेस नेता सोनिया गांधी की अभद्र भाषा के लिए कान पकड़कर माफी मांगें अन्यथा छत्तीसगढ़ की जनता उन्हें बहुत बड़ी सजा देगी।
Related Posts
More News:
- 1. Air India: A350 में तकनीकी गड़बड़ी: लंदन जा रही एअर इंडिया फ्लाइट 7 घंटे बाद दिल्ली वापस लौटी
- 2. Mahakaal Darshan: पंचमी की शुरुआत करें बाबा महाकाल के दर्शन के साथ, देखें लाइव
- 3. Iran Israel War: ईरान के 500 साल पुराने गोलिस्तान महल पर इजराइल का हमला, यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल; सऊदी में अमेरिकी दूतावास पर ड्रोन अटैक
- 4. CG News : खेतों में लगी भीषण आग, 400-500 एकड़ फसल जलकर हुआ खाक, किसानों का भारी नुकसान
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

