Create your Account
CG News : युवक हाईटेंशन टॉवर पर चढ़ा, बड़ी मशक्कत के बाद नीचे उतारा गया, देखें वीडियो
- Rohit banchhor
- 31 Jan, 2026
गांव में अफरा-तफरी की स्थिति बन गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए।
CG News : जांजगीर-चांपा। नवागढ़ क्षेत्र के कसौंदी गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया जब धान का टोकन नहीं कटने से नाराज एक युवक हाईटेंशन टॉवर पर चढ़ गया। युवक करीब 5 घंटे तक टॉवर पर ही बैठा रहा, जिससे गांव में अफरा-तफरी की स्थिति बन गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए।
जानकारी के अनुसार कसौंदी निवासी किसान रामदयाल सूर्यवंशी के नाम से धान पंजीयन है। एक टोकन के माध्यम से 29 क्विंटल धान की बिक्री हो चुकी थी, लेकिन दूसरे टोकन के लिए आवेदन करने के बावजूद टोकन जारी नहीं हुआ। इसी बात से नाराज होकर रामदयाल का बेटा अनिल सूर्यवंशी हाईटेंशन टॉवर पर चढ़ गया।
घटना की सूचना मिलते ही जांजगीर तहसीलदार राजकुमार मरावी, पुलिस बल और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने युवक को लगातार समझाइश दी। करीब 5 घंटे की मशक्कत के बाद अनिल सूर्यवंशी सुरक्षित नीचे उतर आया, जिसके बाद प्रशासन और ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।
Related Posts
More News:
- 1. Share Market: शेयर बाजार हरे निशान पर बंद: सेंसेक्स में मामूली बढ़त, जानिए निफ्टी का हाल, आईटी शेयरों में भारी गिरावट
- 2. Raipur City News : केंद्रीय बजट 2026-27, CAIT छत्तीसगढ़ ने व्यापारी और MSME अनुकूल पहल का किया स्वागत
- 3. CG Crime : नौकरानी निकली गहनों की चोर, 24 घंटे में पुलिस ने सुलझाया 20 लाख की चोरी का मामला
- 4. Jaishankar's visit to Washington: तीन दिवसीय अमेरिका दौरे पर विदेश मंत्री एस. जयशंकर; क्रिटिकल मिनरल्स बैठक में लेंगे हिस्सा
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

