Create your Account
CG News : हसदेव नदी में महिला ने लगाई छलांग, बाबाडेरा घाट पर मिला शव
CG News : जांजगीर-चांपा। जिले के हसदेव नदी तट से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। नैला जांजगीर निवासी और वर्तमान में कृष्णा विहार कॉलोनी में किराए के मकान में रह रही सरोज अग्रवाल ने लछनपुर ग्राम स्थित बाबाडेरा घाट पर नदी में छलांग लगाकर अपनी जान दे दी।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार सरोज अग्रवाल अपनी जुपिटर स्कूटी क्रमांक सीजी 11 एजेड 6819 से घाट पहुंची थीं। बताया जा रहा है कि वह नदी किनारे खड़े होकर मोबाइल फोन पर किसी से बातचीत कर रही थीं। इसी दौरान अज्ञात कारणों से उन्होंने अचानक नदी में छलांग लगा दी। घटना के बाद उनकी स्कूटी मौके पर ही खड़ी मिली, जिससे पुलिस को पहचान स्थापित करने में सहायता मिली।

स्थानीय ग्रामीणों की मदद से नदी से शव को बाहर निकाला गया। सूचना मिलते ही परिजन भी घटनास्थल पर पहुंच गए। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक और सनसनी का माहौल है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। आत्महत्या के पीछे के कारणों का खुलासा विस्तृत विवेचना के बाद ही हो सकेगा।
Related Posts
More News:
- 1. Mahakaal Darshan: स्वयं भू बाबा महाकालेश्वर के घर बैठे करें दिव्यदर्शन, देखें Live
- 2. Baba Vanga Prediction 2026: मिडिल ईस्ट तनाव के बीच फिर चर्चा में आई बाबा वेंगा की भविष्यवाणी, जानें क्या कहा था
- 3. Monday's Horoscope: मेष से लेकर मीन तक किसकी चमकेगी किस्मत, पढ़ें सोमवार का पूरा राशिफल
- 4. MI vs KKR IPL 2026: मुंबई की पारी शुरू, केकेआर का मुंबई को दिया 221 रन का टारगेट
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

