Create your Account
CG News : कोरिया के तंजरा में अनोखी होली, कैलेंडर से तीन दिन पहले रंगों में डूबा गांव
CG News : कोरिया। जहां देशभर में इस वर्ष होली का पर्व 3 और 4 मार्च को मनाया जाएगा, वहीं सोनहत विकासखंड के वनांचल क्षेत्र में स्थित ग्राम पंचायत तंजरा ने सदियों पुरानी परंपरा निभाते हुए तीन दिन पहले ही होली का उत्सव मना लिया। पूरे गांव में रंग, गुलाल और उत्साह का अनोखा संगम देखने को मिला।
ग्रामीणों का मानना है कि यदि निर्धारित कैलेंडर तिथि पर होली मनाई जाए तो गांव पर किसी न किसी प्रकार की विपत्ति आती है। इसी आस्था और परंपरा के चलते तंजरा में वर्षों से होली तय तारीख से पूर्व मनाने की परिपाटी चली आ रही है।
होली के दिन मांदर की थाप पर पारंपरिक फगुवा गीत गूंजते रहे। बच्चे, युवा और बुजुर्ग सभी रंगों में सराबोर होकर नाचते-गाते नजर आए। पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ-साथ डीजे की धुन पर भी ग्रामीणों ने जमकर नृत्य किया।
वनांचल के इस छोटे से गांव में परंपरा और विश्वास के साथ मनाई गई होली ने एक बार फिर स्थानीय संस्कृति की अनूठी झलक पेश की। तंजरा की यह परंपरा क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।
Related Posts
More News:
- 1. Crime News : प्रेमी ने प्रेमिका को मारकर बनाया वीडियो, बोला- The End… फिर ट्रेन से कटकर दे दी जान
- 2. MP News : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने तीन बार विधानसभा अध्यक्ष रहे स्व. पं. दुबे की 130वीं जन्म जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित कर दी श्रद्धांजलि
- 3. MP Crime : पड़ोसन से इश्क की भनक लगने पर डॉक्टर पति ने बीवी को जिंदा जलाया, फिर हत्या को हादसा बताने रची खौफनाक साजिश
- 4. CG News : ACB का बड़ा एक्शन, नगर पालिका में रिश्वत लेते अकाउंटेंट गिरफ्तार
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

