Create your Account
CG News : पुलिस प्रताड़ना से परेशान युवक ने की आत्महत्या, प्रधान आरक्षक के खिलाफ जुर्म दर्ज
- Rohit banchhor
- 31 Jan, 2026
मामले की निष्पक्ष जांच जारी है और दोष साबित होने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
CG News : सरगुजा। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां कथित पुलिस प्रताड़ना से परेशान एक युवक ने आत्महत्या कर ली। लखनपुर थाना में पदस्थ प्रधान आरक्षक पन्नालाल के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का मामला दर्ज किया गया है। मृतक की पहचान आशीष मिंज के रूप में हुई है।
परिजनों के आरोपों के अनुसार, प्रधान आरक्षक पन्नालाल ने आशीष मिंज से 50 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की थी। आरोप है कि रकम नहीं देने पर उसे उसकी प्रेमिका की आत्महत्या के मामले में झूठा फंसाने की धमकी दी जा रही थी। लगातार मिल रही धमकियों और मानसिक दबाव के चलते आशीष तनाव में था और अंततः उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
मामले की शिकायत के बाद वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर प्रारंभिक जांच की गई, जिसमें आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए गए। इसके बाद लखनपुर थाना में प्रधान आरक्षक के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का अपराध दर्ज किया गया है। घटना के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप है, जबकि परिजन दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच जारी है और दोष साबित होने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
Related Posts
More News:
- 1. Thursday's Horoscope: जानिए कैसा होगा आपके लिए गुरुवार का दिन, पढ़ें अपना दैनिक राशिफल
- 2. CG News : 7वीं कक्षा के छात्र पर ब्लेड से हमला, पुलिस जांच में जुटी
- 3. Kawasi Lakhma Released : शराब घोटाला मामले में जेल से रिहा हुए पूर्व मंत्री कवासी लखमा, समर्थकों ने किया जोरदार स्वागत
- 4. Union Budget 2026–27 : उद्योग जगत ने केंद्रीय बजट का किया स्वागत, बुनियादी ढांचे और तकनीकी निवेश को माना लाभकारी
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

