Create your Account
CG Accident : तेज रफ्तार हाईवा की टक्कर से भाई की मौत, बहन घायल
CG Accident : बलौदाबाजार। जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सकरी आईटीआई के पास रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। रेत से भरे तेज रफ्तार हाईवा ने मोटरसाइकिल सवार भाई-बहन को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी बहन की हालत गंभीर बनी हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम बलौदी निवासी 19 वर्षीय रूपेश चेलक अपनी 21 वर्षीय बहन लासिकी चेलक को लेकर मोटरसाइकिल से अपने जीजा के घर बलौदाबाजार आ रहा था। इसी दौरान आईटीआई सकरी के पास अनियंत्रित हाईवा ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर मौजूद राहगीरों की मदद से दोनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
यहां डॉक्टरों ने जांच के बाद रूपेश को मृत घोषित कर दिया, जबकि उसकी बहन लासिकी की हालत नाजुक बताई जा रही है और उसका इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने हाईवा चालक को हिरासत में लेकर वाहन को जब्त कर लिया है।
Related Posts
More News:
- 1. BBC Indian Sportswoman of the Year 2025: हरमनप्रीत कौर, स्मृति मंधाना और अन्य भारतीय महिला खिलाड़ियों को 2025 बीबीसी स्पोर्ट्सवुमन अवॉर्ड्स के लिए नामांकित
- 2. Raipur City News: मरीन ड्राइव पर अब लगेगा पार्किंग शुल्क, शहर में शुरू हुआ विरोध, महापौर बोलीं- रेस्टोरेंट में खाने वालों...
- 3. Usman Tariq Bowling Action Controversy: भारत के खिलाफ ‘ट्रंप कार्ड’ समझे जा रहे उस्मान तारिक के बॉलिंग ऐक्शन पर उठे सवाल, अंपायर ने बताई पूरी सच्चाई
- 4. UP Accident : तेज रफ्तार कार ट्रक से टकराई, 3 की मौत, 5 घायल
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

