Create your Account
CG News : होली से पहले मिठाइयों पर सख्त पहरा, 5 नमूने फेल, मौके पर नष्ट कराई गई सामग्री
- Rohit banchhor
- 28 Feb, 2026
कलेक्टर इंद्रजीत सिंह चंद्रावल के निर्देश पर 26 और 27 फरवरी को मिठाई और नमकीन दुकानों में सघन छापेमारी की गई।
CG News : खैरागढ़। होली पर्व के मद्देनजर मिलावटी और असुरक्षित खाद्य पदार्थों पर लगाम कसने के लिए खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने जिले में व्यापक जांच अभियान चलाया। कलेक्टर इंद्रजीत सिंह चंद्रावल के निर्देश पर 26 और 27 फरवरी को मिठाई और नमकीन दुकानों में सघन छापेमारी की गई।
उपसंचालक आशीष शर्मा और अभिहित अधिकारी सिद्धार्थ पांडे की मौजूदगी में खाद्य सुरक्षा अधिकारी दीपक घृतलहरे की टीम ने शहर के प्रमुख प्रतिष्ठानों मानव मंदिर स्वीट, जलाराम स्वीट, जनता स्वीट, बीकानेर राजेश्वरी स्वीट, श्री बीकानेर स्वीट तथा गंडई स्थित राजपुरोहित बीकानेर स्वीट से कचौड़ी, मोतीचूर लड्डू, बेसन लड्डू, खोवा, पेड़ा, फाफड़ा, गुजिया, रसमलाई, अंजीर कतली, केला चिप्स समेत विभिन्न खाद्य पदार्थों के नमूने लिए।
कार्रवाई के दौरान 2 विधिक और 18 सर्विलांस नमूने राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला, रायपुर भेजे गए। वहीं चलित खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला से मौके पर ही 65 नमूनों की जांच की गई, जिनमें 60 मानक के अनुरूप पाए गए, जबकि 5 नमूने अवमानक मिले। जांच में अखाद्य रंग युक्त सामग्री मिलने पर उसे तुरंत नष्ट कराया गया।
अधिकारियों ने व्यापारियों को खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 एवं 2011 के तहत स्वच्छता और गुणवत्ता मानकों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए। साथ ही सभी प्रतिष्ठानों के लाइसेंस और पंजीयन की जांच की गई, जो वैध पाए गए। विभाग ने स्पष्ट किया है कि त्योहारों के दौरान आम नागरिकों को शुद्ध और सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए इस तरह की सख्त कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।
Related Posts
More News:
- 1. CG Weather Update: मार्च में मई जैसी गर्मी, रायपुर में 37 डिग्री पहुंचा दिन का तापमान, जानें मौसम का हाल
- 2. IPL 2026 Schedule: BCCI सचिव ने दिया अपडेट, बताया कब जारी होगा पहले 20 दिन का शेड्यूल; क्या है देरी की वजह?
- 3. MP News : नि:शुल्क जांच एवं उपचार शिविर के समापन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, कहा- उज्जयिनी आस्था से आगे अब बनेगी उत्कर्ष की नगरी
- 4. ICC ने चुनी T20 वर्ल्ड कप 2026 टीम ऑफ द टूर्नामेंट, भारत के चार खिलाड़ी शामिल, पाक बल्लेबाज को भी मिली जगह
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

