Create your Account
CG News: विरोध करना और आपस में लड़ना ही कांग्रेस का काम, रायपुर पहुंचे केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान का विपक्ष पर तंज
- Pradeep Sharma
- 31 Jan, 2026
CG News: रायपुर। Shivraj Singh Chouhan: केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान 31 जनवरी की सुबह छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पहुंचे। केंद्रीय मंत्री आज राजधानी रायपुर स्थित मंत्रालय में
CG News: रायपुर। Shivraj Singh Chouhan: केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान 31 जनवरी की सुबह छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पहुंचे। केंद्रीय मंत्री आज राजधानी रायपुर स्थित मंत्रालय में 31 जनवरी को CM विष्णु देव साय और कृषि मंत्री राम विचार नेताम के साथ हाई लेवल बैठक करेंगे। इसके अलावा वह दुर्ग जिले के दौरे पर रहेंगे। रायपुर पहुंचते ही केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार के हर अच्छे काम का विरोध करना और आपस में लड़ना ही कांग्रेस का काम है।
CG News: इस दौरान उन्होंने जी राम जी योजना के जरिए छत्तीसगढ़ कांग्रेस पर तंज भी कसा। केंद्रीय मंत्री ने कहा- गरीबों, मजदूरों के लिए वीबी जीरामजी एक वरदान है। भूपेश बघेल कार्यकाल में एक ही सड़क को बार-बार बनाते रहते थे। अब ऐसा नहीं होगा। एक-एक पैसा गांवों के विकास में लगेगा। सरकार के हर अच्छे काम का विरोध करना और आपस में लड़ना ही कांग्रेस का काम है। पहले काका-बाबा लड़ते थे, अब अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री लड़ रहे हैं, बेचारा कार्यकर्ता पिस रहा है।
CG News: छत्तीसगढ़ दौरे को लेकर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा- किसानों के बीच जाकर खेतों का भ्रमण करूंगा। किसानों से उस दौरान संवाद भी करूंगा। किसान मेला, सरकार और किसानों के बीच संवाद का सेतु है। युवाओं के मन में कई तरह के विचारों पर चर्चा करेंगे। मंत्रालय में छत्तीसगढ़ की कृषि का रोड मैप राज्य और केंद्र सरकार मिलकर तैयार करेगी।
Related Posts
More News:
- 1. Gold and Silver Price: फिर फिसली सोना-चांदी, सिल्वर 25,000 रुपये प्रति किलो टूटी, गोल्ड में भी गिरावट, जानें
- 2. Amit Shah's Bastar visit: नक्सलवाद के खात्मे का काउंटडाउन शुरू, दो महीने में निर्णायक कार्रवाई, 7 फरवरी को छत्तीसगढ़ अमित शाह आएंगे
- 3. India-US Trade Deal: डील तो ठीक पर भारत में नहीं बिकेगा अमेरिका का दूध, दही और घी, जानिए ऐसा क्यों?
- 4. Starlink Phone: नार्मल स्मार्टफोन के छक्के छुड़ा देगा स्टारलिंक फोन, एआई से लैस होगा ये डिवाइस, जानें एलन मस्क का प्लान
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

