Breaking News
:

CG News : देश की पहली लिथियम खदान को मिली मंजूरी, छत्तीसगढ़ बनेगा लिथियम उत्पादन का केंद्र...

CG News

CG News : रायपुर। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में देश की पहली लिथियम खदान स्थापित होने जा रही है, जिसके लिए केंद्र सरकार ने मंजूरी दे दी है।

CG News : रायपुर। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में देश की पहली लिथियम खदान स्थापित होने जा रही है, जिसके लिए केंद्र सरकार ने मंजूरी दे दी है। कैबिनेट मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल ने मंगलवार को रायपुर में जानकारी दी कि कटघोरा इलाके में लगभग ढाई सौ हेक्टेयर क्षेत्र में लिथियम का भंडार मिला है और इसके लिए नीलामी प्रक्रिया भी लगभग पूरी हो चुकी है।

CG News : उन्होंने बताया कि बस्तर क्षेत्र में भी लिथियम के भंडार का सर्वेक्षण हुआ है और वहां भी उत्खनन प्रक्रिया जल्द शुरू होने की संभावना है। लिथियम की इस खदान के शुरू होने से छत्तीसगढ़ देश के अग्रणी लिथियम उत्पादक राज्यों में शामिल हो जाएगा, जिससे राज्य की अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान होगा।

CG News : बता दें कि लिथियम एक अत्यंत महत्वपूर्ण धातु है, जिसका उपयोग मोबाइल बैटरी और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के लिए बैटरी निर्माण में होता है। विश्व के कुछ ही स्थानों पर लिथियम भंडार पाया जाता है, और अब छत्तीसगढ़ भी उन चुनिंदा स्थानों में शामिल हो गया है।

Popular post

Live News

Latest post

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us