Breaking News
Create your Account
CG Liquor Scam: शराब घोटाला मामले में आबकारी उपायुक्त नवीन प्रताप सिंह तोमर गिरफ्तार,प्लेसमेंट कंपनी के नाम पर रिश्वत लेने का आरोप
CG Liquor Scam: रायपुर। छत्तीसगढ़ शराब घोेटाले में ईओडब्ल्यू ने आबकारी उपायुक्त नवीन प्रताप सिंह तोमर को गिरफ्तार किया है। बता दें कि प्रवर्तन निदेशालय क्षेत्रीय कार्यालय रायपुर ने 29 नवंबर 23 को तीन लोगों से 28.8 लाख रुपए जप्त कर आवश्यक कार्यवाही करने ब्यूरो को सूचना भेजी थी। इस पर ब्यूरो ने प्रथम सूचना पत्र दर्ज की गई थी।
विवेचना में पाया गया कि छत्तीसगढ़ मार्केटिंग कंपनी लिमिटेड (CSMCL) के अधिकारियों ने संबद्ध मैन पावर एजेंसी को षडयंत्रपूर्वक अवैध भुगतान किए। इसका एक निश्चित हिस्सा कमीशन के रूप में लेते रहे। प्रवर्तन निदेशालय द्वारा जप्त की गई राशि मैन पावर एजेंसी ईगल इंटर सॉल्यूशन लिमिटेड एवं अलर्ट कमांडोज प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के द्वारा दिया जाने वाला रिश्वत की रकम थी। जो तत्कालीन उप महाप्रबंधक CSMCL नवीन प्रताप सिंह तोमर तक पहुंचाया जाना था।
अब तक की विवेचना में छत्तीसगढ़ मार्केटिंग कंपनी लिमिटेड द्वारा मैन पावर एजेंसियों को अवैध भुगतान कर शासन को लगभग 100 करोड़ रूपये आर्थिक क्षति पहुंचाने के प्रमाण मिले हैं। तोमर को आज विशेष न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लिया। ब्यूरो का कहना है कि इससे पूछताछ में और भी महत्वपूर्ण खुलासे होंगे। ब्यूरो धारा 7बी. 8 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 यथासंशोधित 2018 एवं धारा 120 बी भा.द.वि. के तहत दर्ज मामले की जांच कर रही है।
Related Posts
More News:
- 1. Bihar News : सामूहिक आत्महत्या से फैली सनसनी, चार दोस्तों ने एक साथ उठाया खौफनाक कदम, तीन की मौत
- 2. 8th Pay Commission Website Launch : 8वें वेतन आयोग की वेबसाइट लॉन्च, सरकारी कर्मचारियों से वेतन बढ़ोतरी पर मांगे सुझाव
- 3. MS Dhoni : हाई कोर्ट से MS धोनी को बड़ा आदेश, जमा करने होंगे 10 लाख रुपये, जाने क्या है मामला
- 4. Online Betting : ‘किंगडम बुक’ ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क का सरगना गिरफ्तार, करोड़ों रुपए के लेन-देन का मामला आया सामने
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

