Breaking News
Create your Account
CG Vice Chancellor Appointment : कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय को मिला नया कुलपति, राज्यपाल ने जारी किया आदेश
- Rohit banchhor
- 19 Feb, 2026
कार्यकाल एवं अन्य प्रावधान विश्वविद्यालय अधिनियम एवं परिनियम के अनुसार निर्धारित होंगे।
CG Vice Chancellor Appointment : रायपुर। छत्तीसगढ़ के राज्यपाल एवं कुलाधिपति रामेन डेका ने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय (KTU) रायपुर में नए कुलपति की नियुक्ति का आदेश जारी किया है। प्रोफेसर मनोज दयाल को विश्वविद्यालय का कुलपति नियुक्त किया गया है। प्रो. मनोज दयाल वर्तमान में गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी, हिसार (हरियाणा) के मास कम्युनिकेशन विभाग में प्रोफेसर के रूप में कार्यरत हैं।

जारी आदेश के अनुसार, छत्तीसगढ़ कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय अधिनियम, 2004 एवं संशोधन अधिनियम 2025 की धारा 11 (1) के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए यह नियुक्ति की गई है। प्रो. दयाल का कार्यकाल कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से प्रभावी होगा। उनकी सेवा शर्तें, कार्यकाल एवं अन्य प्रावधान विश्वविद्यालय अधिनियम एवं परिनियम के अनुसार निर्धारित होंगे।
Related Posts
More News:
- 1. CG Weather Update: छत्तीसगढ़ से ठंड गुडबाय, रायपुर में 33 डिग्री पहुंचा पारा, सुबह धुंध फिर तेज धूप...
- 2. MP News : ड्यूटी ज्वाइन करने से पहले प्रधान आरक्षक ने खाया जहर, सुसाइड नोट में RI और हेड कांस्टेबल पर लगाए
- 3. CG News: 2026-27 का केंद्रीय बजट ऐतिहासिक, आत्मनिर्भर भारत की दिशा में बड़ा कदम: सीएम विष्णुदेव साय
- 4. Odisha Train Accident : ओडिशा में ट्रेन हादसा: चेन्नई सेंट्रल एक्सप्रेस के तीन डिब्बे पटरी से उतरे, देखें VIDEO
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

