Breaking News
Create your Account
CG News: बीजापुर के डिप्टी कलेक्टर दिलीप उइके सस्पेंड, महिला आरक्षक की शिकायत पर शासन की बड़ी कार्रवाई
CG News: रायपुर/बीजापुर। छत्तीसगढ़ शासन ने बीजापुर में पदस्थ डिप्टी कलेक्टर दिलीप उइके को निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई एक महिला आरक्षक द्वारा लगाए गए गंभीर आरोपों की प्राथमिक जांच के बाद की गई है। पीड़िता ने अधिकारी पर दुष्कर्म, गर्भपात कराने के लिए दबाव बनाने और आर्थिक शोषण जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं।
जानकारी के अनुसार, इस मामले में बालोद जिले के डौंडी थाना में अपराध दर्ज किया गया है। प्रकरण दर्ज होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। आरोपों की गंभीरता को देखते हुए शासन स्तर पर भी मामले को संज्ञान में लिया गया। पीड़िता ने मुख्य सचिव को 12 बिंदुओं में विस्तृत शिकायत प्रस्तुत की थी। आवेदन के साथ कथित प्रमाण भी सौंपे गए थे। शिकायत में आरोपी अधिकारी को संरक्षण दिए जाने के आरोप भी लगाए गए हैं।
महिला आरक्षक का आरोप है कि आरोपी अधिकारी ने उसके साथ दुष्कर्म किया और गर्भपात कराने के लिए दबाव बनाया। साथ ही आर्थिक रूप से शोषण करने का भी आरोप लगाया गया है। प्राथमिक जांच में आरोपों को गंभीर मानते हुए शासन ने डिप्टी कलेक्टर दिलीप उइके को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। फिलहाल मामले की जांच जारी है। आगे की कार्रवाई जांच रिपोर्ट के आधार पर की जाएगी।
Related Posts
More News:
- 1. MP News : आवारा कुत्तों का आतंक, डेढ़ साल की मासूम पर झुंड ने किया हमला, गंभीर हालत में अस्पताल रेफर
- 2. CG: पूर्व पार्षद धरम सिदार बने अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला महामंत्री, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई
- 3. CG News: कांग्रेस में स्थानीय चेहरे की मांग तेज, सिंहदेव भी समर्थन में, खुद को संभावित उम्मीदवार बनने के सवाल पर कहा-अभी इस बारे में कोई विचार नहीं किया
- 4. Don 3 Controversy: फरहान अख्तर की एक्सेल एंटरटेनमेंट ने डॉन 3 छोड़ने के बदले रणवीर सिंह से मांगा 40 करोड़
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

