Create your Account
MP News : आवारा कुत्तों का आतंक, डेढ़ साल की मासूम पर झुंड ने किया हमला, गंभीर हालत में अस्पताल रेफर
MP News : राजगढ़। मध्यप्रदेश में आवारा कुत्तों का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है और इसका सबसे बड़ा शिकार मासूम बच्चे बन रहे हैं। ताजा मामला राजगढ़ जिले के छापीहेड़ा थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहां डेढ़ साल की बच्ची पर आवारा कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया।
जानकारी के अनुसार, मासूम भव्या अपनी नानी के घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान अचानक आवारा कुत्तों का झुंड वहां पहुंचा और बच्ची को घसीटते हुए नोचने लगा। बच्ची की चीख-पुकार सुनकर जब मां बाहर पहुंची तो उसने लहूलुहान हालत में कुत्तों के बीच से किसी तरह अपनी बेटी को बचाया।
घटना के बाद बच्ची को तुरंत प्राथमिक उपचार दिया गया, लेकिन हालत गंभीर होने पर उसे शाजापुर रेफर कर दिया गया। फिलहाल मासूम का इलाज जारी है। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जिले में लगातार बच्चों पर आवारा कुत्तों के हमले हो रहे हैं, लेकिन प्रशासन की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।
Related Posts
More News:
- 1. IPL 2026 से पहले CSK को बड़ा झटका, चोट के कारण धोनी शुरुआती दो हफ्तों के लिए टीम से बाहर
- 2. BCCI का 'नमन अवॉर्ड समारोह' पिछले एक साल में आईसीसी ट्रॉफी जीतने वाली पांच भारतीय टीमों का होगा सम्मान
- 3. UP News : स्मार्टफोन के ज्यादा इस्तेमाल से बच्चों का मानसिक स्वास्थ्य प्रभावित: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- 4. देश में पहला LPG ATM शुरू: खाली सिलेंडर लाओ, मिनटों में भरा हुआ ले जाओ, 24×7 सुविधा से लाइनों का झंझट खत्म
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

