Breaking News
:

Online Betting : ‘किंगडम बुक’ ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क का सरगना गिरफ्तार, करोड़ों रुपए के लेन-देन का मामला आया सामने

Online Betting

प्रदेश में ऑनलाइन सट्टा के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं।

Online Betting : कवर्धा। प्रदेश में ऑनलाइन सट्टा के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। ‘महादेव’ एप पर पुलिस की कार्रवाई के बाद अब नए नेटवर्क ‘किंगडम बुक डॉट कॉम’ की पोल खुली है। कवर्धा पुलिस ने इस अवैध ऑनलाइन सट्टा के सरगना राजा सरदार को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, आरोपी के इशारे पर रायपुर निवासी अनीश खान और उसके सहयोगी स्वयमं खुराना इस सट्टा नेटवर्क के मास्टरमाइंड हैं, जो फिलहाल फरार हैं।


पुलिस जांच में सामने आया कि राजा सरदार ने ‘किंगडम बुक डॉट कॉम’ प्लेटफॉर्म के जरिए जिले में ऑनलाइन सट्टा का बड़ा नेटवर्क चलाया था। इस नेटवर्क के तहत 70 से 80 ऑनलाइन आईडी बांटी गईं, जिनके जरिए करोड़ों रुपये का लेन-देन किया गया। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपी के कब्जे से कई मोबाइल फोन, डिजिटल डिवाइस और सट्टा से जुड़े महत्वपूर्ण इलेक्ट्रॉनिक सबूत जब्त किए हैं।


बताया जाता है कि राजा सरदार पहले भी गांजा तस्करी के मामले में जेल जा चुका है। पुलिस मोबाइल और डिजिटल डेटा की फॉरेंसिक जांच कर रही है, जिससे नेटवर्क से जुड़े और बड़े नामों का पता लगने की संभावना है।


कवर्धा एसपी धर्मेंद्र सिंह छवई ने बताया कि ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क का मास्टरमाइंड रायपुर निवासी अनीश खान था, जो सुपर आईडी प्रदान करता था। नेटवर्क में रोहित जांगड़े की भी संलिप्तता पाई गई है। पुलिस ने ऑनलाइन सट्टा गेमिंग एक्ट की धारा 7 के तहत मामला दर्ज किया है।


आरोपी राजा सरदार को सोमवार को न्यायिक रिमांड पर पेश किया जाएगा। पुलिस का कहना है कि पूछताछ पूरी होने के बाद पूरे ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क और इससे जुड़े सभी आरोपियों की पहचान सार्वजनिक की जाएगी।

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us