Breaking News
:

CG News : बाथरूम में जली मिली ट्यूशन टीचर की लाश, सुसाइड नोट से उलझा मामला

CG News

फिलहाल यह साफ नहीं हो पाया है कि मामला आत्महत्या का है या फिर हत्या की किसी साजिश से जुड़ा हुआ।

CG News : दुर्ग। भिलाई के सेक्टर–8 में एक महिला की दर्दनाक मौत ने इलाके को झकझोर कर रख दिया है। घर के बाथरूम से आग की लपटें उठती देख पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी, जहां आग बुझाने के बाद 50 वर्षीय महिला का जला हुआ शव बरामद किया गया। मृतका की पहचान रंजना देवांगन के रूप में हुई है, जो बच्चों को ट्यूशन पढ़ाने का कार्य करती थीं। फिलहाल यह साफ नहीं हो पाया है कि मामला आत्महत्या का है या फिर हत्या की किसी साजिश से जुड़ा हुआ।


शाम करीब 4:20 बजे घर से धुआं और मांस जलने की तेज गंध आने पर पड़ोसियों को अनहोनी की आशंका हुई। तुरंत पुलिस और मृतका के बेटे राहुल को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने आग पर काबू पाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


पुलिस को बाथरूम से माचिस की तीली और ज्वलनशील पदार्थ मिले हैं। इसके साथ ही एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिसकी लिखावट और सामग्री की जांच की जा रही है। शुरुआती तौर पर पुलिस आग से जलने को ही मौत का कारण मान रही है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।


पड़ोसियों के मुताबिक, रंजना देवांगन का परिवार शिक्षित और शांत स्वभाव का था। उनके दो बेटे नौकरीपेशा हैं और घर में कभी किसी तरह के झगड़े या तनाव की बात सामने नहीं आई। यही कारण है कि यह घटना और भी रहस्यमयी बन गई है।


पुलिस आत्महत्या और हत्या—दोनों पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। सुसाइड नोट, घटनास्थल से मिले सबूत और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us