Breaking News
:

CG News : कुत्ते को खाना देने को लेकर युवक की हत्या, दो आरोपी हिरासत में

CG News

घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।

CG News : रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी में मंगलवार तड़के इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। धरसींवा थाना क्षेत्र में कुत्ते को खाना देने की मामूली बात पर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिसमें एक युवक की बेरहमी से पिटाई कर हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।


पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान शिव प्रसाद ध्रुव के रूप में हुई है, जो मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले का रहने वाला था। वह रायपुर किसी काम से आया था और तड़के एक ढाबे पर भोजन करने रुका था। इसी दौरान ढाबे पर मौजूद कुत्ते को खाना देने को लेकर विवाद शुरू हो गया।


प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ढाबे के कुक और उसके एक साथी ने युवक से बहस शुरू की, जो कुछ ही देर में मारपीट में बदल गई। आरोप है कि दोनों ने मिलकर शिव प्रसाद की जमकर पिटाई की, जिससे उसके सीने में गंभीर चोट आई और वह मौके पर ही गिर पड़ा।


स्थानीय लोगों ने घायल युवक को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही धरसींवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची, शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us