Breaking News
:

CG Accident : क्रांकीट लेकर जा रही हाइवा घाटी में पलटी, CRPF जवान बने ‘देवदूत’, घायलों की बचाई जान

CG Accident

मौके पर मौजूद CRPF जवानों की तत्परता ने बड़ी अनहोनी को टाल दिया।

CG Accident : जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में पुसपाल घाटी में शुक्रवार सुबह एक बड़ा हादसा टल गया, जब कंक्रीट से भरी हाइवा गाड़ी अचानक अनियंत्रित होकर मोड़ पर पलट गई। हादसे में चालक समेत तीन लोग घायल हो गए, लेकिन मौके पर मौजूद CRPF जवानों की तत्परता ने बड़ी अनहोनी को टाल दिया।


बताया जा रहा है कि हाइवा पुसपाल घाट कैंप से ककनार की ओर जा रही थी, तभी तीखे मोड़ पर संतुलन बिगड़ने से गाड़ी पलट गई। हादसे की तेज आवाज सुनते ही 188 बटालियन के CRPF जवान तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और बिना समय गंवाए राहत कार्य शुरू कर दिया।


जवानों ने सबसे पहले गाड़ी में फंसे चालक लक्ष्मण और दो ग्रामीणों योगेंद्र और कार्तिक को सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद मौके पर ही प्राथमिक उपचार दिया गया और फिर सभी घायलों को पास के स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया।


राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी को गंभीर चोट नहीं आई। इस पूरे रेस्क्यू ऑपरेशन की सूचना सहायक कमांडेंट बन्ना राम द्वारा तत्काल स्थानीय पुलिस को भी दी गई। घटना के बाद आसपास के ग्रामीणों ने CRPF जवानों की त्वरित मदद और बहादुरी को देखते हुए उन्हें ‘देवदूत’ बताया।

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us