Create your Account
ठेके पर सदस्यता अभियान चला रही भाजपा,ठेकेदार बने कलेक्टर : उमंग सिंगार
- Rohit banchhor
- 17 Oct, 2024
सरकार को व्यवस्था पर ध्यान देना चाहिए। आलम यह है कि किसानों को खाद नहीं मिल रही।
MP News : भोपाल। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने भाजपा को घेरते हुए आरोप लगाया कि वह ठेके पर सदस्यता अभियान चला रही है। कलेक्टर से लेकर अधिकारी-कर्मचारियों यहां तक कि आशा कार्यकर्ताओं को सदस्यता का टारगेट दिया गया है। पूरा तंत्र इसी में लगा है। ड्रग माफिया प्रदेश में सक्रिय है। हर गली-मोहल्ले में नशा अवैध रूप से बिक रहा है। सिंघार ने कहा कि भाजपा के सदस्यता अभियान की पोल पूर्व मंत्री व भाजपा विधायक अजय विश्नोई ने खोल दी है।
MP News : सरकार को व्यवस्था पर ध्यान देना चाहिए। आलम यह है कि किसानों को खाद नहीं मिल रही। चुनाव के समय भाजपा ने कहा था कि उनका घोषणा-पत्र रामायण और गीता है, पर अमल नहीं किया। लाड़ली बहनों को तीन हजार रुपए देने का वादा झूठा निकला। धान खरीदी के लिए सही नीति नहीं बनी। सोयाबीन का यही हाल होने वाला है। स्मार्ट मीटर में घोटाला किया गया। जबलपुर में भाजपा के मंत्री और समर्थक नर्मदा से अवैध उत्खनन करा रहे हैं। सीएम मां नर्मदा के भक्त बनते हैं, लेकिन अवैध उत्खनन पर मौन रहते हैं।
Related Posts
More News:
- 1. CG DMF scam: हाई कोर्ट से पूर्व आईएएस अनिल टुटेजा और कारोबारी ढेबर को मिली जमानत
- 2. Naxalites Surrender : ओडिशा में माओवाद को बड़ा झटका, 63 लाख के इनामी 11 नक्सलियों ने किया सरेंडर
- 3. CG Accident : रेत से भरे हाईवा की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत, पुलिस जांच में जुटी
- 4. Mahanavami 2026: महानवमी पर बन रहा ग्रहों का दुर्लभ संयोग, पढ़ें अपना दैनिक राशिफल
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

