Create your Account
बीजापुर मुठभेड़: नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ जारी, दो नक्सली ढेर, एक जवान शहीद
बीजापुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में गुरुवार को सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई। यह घटना गंगालूर क्षेत्र के एंड्री जंगलों में हुई, जहां जिला रिजर्व गार्ड (DRG) और अन्य सुरक्षा बलों ने नक्सलियों के खिलाफ बड़ा ऑपरेशन शुरू किया था।
बीजापुर एसपी जितेंद्र यादव ने मुठभेड़ की पुष्टि करते हुए बताया कि इस ऑपरेशन में एक जवान शहीद हो गया, जबकि दो नक्सलियों के शव बरामद किए गए हैं। मुठभेड़ स्थल से नक्सलियों के हथियार और गोला-बारूद भी जब्त किए गए हैं।
पुलिस के मुताबिक, गंगालूर इलाके में नक्सलियों की भारी मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिलने के बाद बीजापुर और दंतेवाड़ा पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाया।
गुरुवार सुबह एंड्री जंगलों में नक्सलियों को घेर लिया गया, जिसके बाद दोनों ओर से गोलीबारी शुरू हो गई। जवानों ने नक्सलियों के कोर इलाके में घुसकर बड़े कैडर को निशाना बनाया। सूत्रों का कहना है कि नक्सलियों को भारी नुकसान पहुंचा है और तलाशी अभियान अभी भी जारी है।
Related Posts
More News:
- 1. CG News : हैवान बना पति, पत्नी को बुलेट बाइक से कई बार कुचलने की कोशिश, हत्या के प्रयास में गिरफ्तार
- 2. UP: यहां भारी बारिश के कारण सभी स्कूल बंद, कई इलाकों में जलभराव से परेशानी
- 3. CG News : 43 शिक्षकों से 10-12 करोड़ की धोखाधड़ी, 3 महीने की जांच के बाद अंतरजिला गैंग के 5 सदस्य गिरफ्तार
- 4. India-Australia uranium deal sealed: भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच यूरेनियम डील पर मुहर, रक्षा से लेकर AI और स्पेस तक कई अहम समझौते
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

