Create your Account
हॉस्टल में बीसीए की छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान, एक हफ्ते के भीतर दूसरी घटना, पुलिस जांच में जुटी...
- Rohit banchhor
- 02 Dec, 2024
पुलिस ने वीडियोग्राफी की निगरानी में जांच के बाद शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है।
UP News : बरेली। यूपी के बरेली से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक प्राइवेट यूनिवर्सिटी में एक छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। विश्वविद्यालय में एक हफ्ते भीतर यह दूसरी घटना है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस फॉरेसिंक टीम के साथ मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही मामले की जांच में जुट गई।
UP News : बता दें कि शाहजहांपुर के थाना खुटार के गांव बजरिया में रहने वाले अवधेश कुमार सिंह की बेटी निहारिका सिंह बिथरी चैनपुर स्थित निजी यूनिवर्सिटी में बीसीए फर्स्ट ईयर की छात्रा थी। वह यूनिवर्सिटी परिसर में स्थित नर्मदा हॉस्टल में टॉप फ्लोर पर बने कमरे में रहकर पढ़ाई करती थी। सोमवार सुबह यूनिवर्सिटी के चीफ प्रॉक्टर ने बिथरी पुलिस को सूचना दी कि निहारिका ने अपने कमरे में ही फांसी का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली है।
UP News : सूचना पर इंस्पेक्टर बिथरी चैनपुर अभिषेक सिंह टीम लेकर मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम को भी बुला लिया गया। सीओ नवाबगंज हर्ष मोदी, सीओ ट्रैफिक और नायब तहसीलदार सदर भी मौके पर पहुंच गए। सभी अफसरों ने जांच पड़ताल की तो छात्रा के कमरे से एक सुसाइड नोट भी मिला। पुलिस ने वीडियोग्राफी की निगरानी में जांच के बाद शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है।
UP News : एक सप्ताह में हुई दूसरी घटना-
इस प्राइवेट यूनिवर्सिटी में एक सप्ताह के अंदर खुदकुशी की यह दूसरी घटना है। 26 नवंबर को औरैया के दिबियापुर के रहने वाले 24 साल छात्र अभिषेक यादव ने भी खुदकुशी कर ली थी। अभिषेक बीसीए थर्ड सेमेस्टर का छात्र था। उसका शव भी हॉस्टल के कमरे में फंदे पर लटका मिला था।
Related Posts
More News:
- 1. ind-vs-eng-odi-series: भारत के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, अनकैप्ड जेम्स कोल्स को मिला मौका, देखें शेड्यूल
- 2. CG Crime : आत्महत्या का ड्रामा रचकर बेटे और मां ने छिपाया कत्ल, 48 घंटे में पुलिस ने खोला राज
- 3. CG News : प्रेमी के कहने पर मालिक के घर में की चोरी, 48 घंटे में नौकरानी और साथी गिरफ्तार
- 4. UP News : दीवार ढहने से भाई-बहन की दर्दनाक मौत, दुकान से लौटते समय हुआ हादसा, गांव में पसरा मातम
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

