Create your Account
उज्जैन से जुड़े बाबा सिद्दिकी हत्याकांड के तार, होटल और धर्मशाला में छानबीन कर रही पुलिस
MP News : भोपाल/उज्जैन। बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में मुंबई पुलिस का इनपुट आने के बाद उज्जैन क्राइम ब्रांच एक्टिव है। होटल, धर्मशाला और गेस्ट हाउस में लगातार सर्च अभियान चलाया जा रहा है। खासतौर पर थाना देवास गेट और थाना महाकाल में उज्जैन पुलिस की चेकिंग जारी है। नगर पुलिस अधीक्षक महाकाल ओमप्रकाश मिश्रा ने बताया कि महाकालेश्वर मंदिर का दर्शन करने बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। दर्शनार्थी महाकालेश्वर मंदिर के आसपास होटल और गेस्ट हाउस में ठहरना पसंद करते हैं।
MP News : भीड़भाड़ का फायदा उठाकर आपराधिक प्रवृत्ति के लोग भी होटल में पनाह ले सकते हैं। इसी के चलते क्राइम ब्रांच, बीडीएस और महाकाल पुलिस संयुक्त रूप से सर्च अभियान में जुटी हुई है। होटल और गेस्ट हाउस की चेकिंग की गई। धर्मशालाओं से भी ठहरने वाले लोगों के नाम मंगवाए गए है। उन्होंने बताया कि आम दिनों में भी सर्च अभियान लगातार जारी रहता है। बाहर से इनपुट मिलने पर सर्च अभियान को और तेज कर दिया जाता है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक बाबा सिद्दीकी हत्याकांड का आरोपी शिवकुमार गौतम उर्फ शिवा की आखिरी लोकेशन मध्य प्रदेश में मिली थी। इसलिए मुंबई पुलिस की टीम उज्जैन और ओंकारेश्वर में डेरा डाले हुए है। दूसरी तरफ उज्जैन पुलिस की भी मदद मांगी गई है।
MP News : उज्जैन से लॉरेंस बिश्नोई गैंग का कनेक्शन
धार्मिक नगरी उज्जैन से लॉरेंस बिश्नोई गैंग का कनेक्शन रहा है। सिंगर सिद्ध मुसे वाला की हत्या के बाद पुलिस ने नागदा में छापेमार कार्रवाई की थी। उस समय राजपाल और योगेश भाटी को हिरासत में लिया गया था। पूछताछ के बाद पुलिस ने छोड़ दिया। नागदा पुलिस के मुताबिक वर्तमान में योगेश और राजपाल दिल्ली पुलिस की हिरासत में हैं। दोनों को 15 दिन पहले दिल्ली पुलिस ने हरियाणा से गिरफ्तार किया था।
Related Posts
More News:
- 1. CG Crime : हाईवे पर ट्रकों से स्पंज आयरन चोरी कर फर्जी बिल से खपाने वाले गिरोह का भंडाफोड, रायगढ़ की इस्पात कंपनी का संचालक सहित 5 गिरफ्तार
- 2. CG News : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जशपुर में स्पोर्ट्स क्लाइम्बिंग वॉल इंडोर स्टेडियम का किया शुभारंभ, कहा- युवाओं को मिलेगा एडवांस ट्रेनिंग
- 3. Digital Arrest Scam India Prevention: “डिजिटल अरेस्ट स्कैम” को रोकने गृह मंत्रालय का जबरदस्त प्लान, नए सुरक्षा फीचर्स के लिए WhatsApp को दिया 30 दिन का अल्टीमेटम
- 4. Special Train for T20 WC Final: क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी, T20 Final के चलते दिल्ली से साबरमती के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

