Create your Account
अरविंद केजरीवाल के शीश महल की होगी जांच, CVC के आदेश से बढ़ी AAP संयोजक की मुश्किल
- Pradeep Sharma
- 15 Feb, 2025
Arvind Kejriwal: आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजलीवाल की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। उनके बंगले की जांच सीवीसी द्वारा की जाएगी, इसके आदेश भी जारी कर दिए गए हैं। सीवीसी के मुताबिक अरविंद केजरीवाल ने सभी नियमों को
नई दिल्ली। Arvind Kejriwal: आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजलीवाल की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। उनके बंगले की जांच सीवीसी द्वारा की जाएगी, इसके आदेश भी जारी कर दिए गए हैं। सीवीसी के मुताबिक अरविंद केजरीवाल ने सभी नियमों को ताक पर रखकर आठ एकड़ में 40 हजार स्क्वायर यार्ड में बंगले का निर्माण करवाया था। अब इस मामले में ही CPWD एक विस्तृत जांच करने वाला है।
Arvind Kejriwal: बता दें कि यह मुद्दा दिल्ली चुनाव में भी काफी बड़ा बन गया था और आम आदमी पार्टी को इसका नुकसान भी उठाना पड़ा। अब चुनावी नतीजों के बाद सीवीसी ने उनकी और ज्यादा मुश्किल बढ़ा दी है। अभी तक आम आदमी पार्टी या फिर अरविंद केजरीवाल ने इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।
Arvind Kejriwal: अब जानकारी के लिए बता दें कि बीजेपी नेता विजेंद्र गुप्ता ने पिछले साल ही सीवीसी को पत्र लिख इस बंगले की जांच की मांग की थी। उन्होंने कहा था कि आवास के रिनोवेशन और कंस्ट्रक्शन में सभी नियमों का उल्लंघन हुआ।
Arvind Kejriwal: पत्र में तर्क दिया गया कि निर्माण के दौरान ग्राउंड कवरेज और फ्लोर एरिया रेश्यो की तय सीमाओं का ध्यान नहीं रखा गया। दावा तो यहां तक हुआ कि भव्य बंगला बनाने के लिए कई आसपास की सरकारी संपत्तियों को तोड़ा गया। अब इसी मामले की जांच सीवीसी करने वाली है।
Related Posts
More News:
- 1. West Bengal Assembly Elections 2026: पश्चिम बंगाल में कब होंगे विधानसभा चुनाव, CEC ज्ञानेश कुमार ने बात दी तारीख, 294 विधानसभा सीटों पर होना है चुनाव
- 2. Bastar Naxal Paparao Surrender: बस्तर के आखिरी टॉप नक्सली कमांडर पापाराव का सरेंडर, कुटरू थाना में 18 साथियों संग डाले हथियार, कड़ी सुरक्षा में जगदलपुर रवाना
- 3. MP Crime : अगरबत्ती फैक्ट्री वाली प्रेमिका ने अपने नए प्रेमी संग मिलकर की पूर्व प्रेमी की हत्या
- 4. BCCI Guidelines IPL 2026: आईपीएल 2026 के लिए बीसीसीआई की नई गाइडलाइन, प्रैक्टिस पिच के इस्तेमाल पर सख्त नियम
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

