Create your Account
अमित शाह छत्तीसगढ़ में: आचार्य विद्यासागर महाराज की पुण्यतिथि पर आयोजित महोत्सव में हुए शामिल
डोंगरगढ़: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 6 फरवरी 2025 को छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ पहुंचे, जहां उन्होंने आचार्य विद्यासागर महाराज की पहली पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित समाधि स्मृति महा महोत्सव में भाग लिया। इस समारोह में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भी मौजूद थे। चंद्रगिरी तीर्थ में आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में शाह ने आचार्य विद्यासागर महाराज की समाधि स्थल पर श्रद्धा अर्पित की और मां बम्लेश्वरी मंदिर में दर्शन किए।
18 फरवरी 2024 को आचार्य विद्यासागर महाराज ने चंद्रगिरी तीर्थ में समाधि ली थी। इस तिथि के एक वर्ष बाद, चंद्रगिरी ट्रस्ट द्वारा 1 से 6 फरवरी तक भव्य महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में विभिन्न धार्मिक और सांस्कृतिक गतिविधियाँ शामिल हैं, जो आचार्य विद्यासागर महाराज की शिक्षाओं और उनके योगदान को समर्पित हैं।
चंद्रगिरी तीर्थ अब एक प्रमुख महातीर्थ स्थल बन चुका है, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत और कई अन्य नेताओं ने भी आकर आचार्य से आशीर्वाद लिया है। शाह के दौरे के दौरान चंद्रगिरी ट्रस्ट ने समर्पण सिक्का जारी करने की भी योजना बनाई है।
Related Posts
More News:
- 1. CG Accident : होली की खुशियां मातम में बदली, सड़क हादसे में दो नाबालिगों की मौत
- 2. CG News : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कुदरगढ़ी माता मंदिर में पूजा-अर्चना कर की प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना
- 3. President Draupadi Murmu Bengal Visit: राष्ट्रपति मुर्मू अपमान मामले में गृह मंत्रालय सख्त, बंगाल के मुख्य सचिव से आज शाम 5 बजे तक मांगा जवाब
- 4. Puducherry Assembly Elections: पुदुचेरी विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी, देखें किसी मिली कहां की सीट
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

