Create your Account
Adani Group Stocks: अडानी समूह के शेयरों में भूचाल, 20% तक टूट गए स्टॉक्स, Hindenburg Research Report से बिगड़ा निवेशकों का मूड
मुंबई/नई दिल्ली। Adani Group Stocks: गौतम अडानी समूह के शेयरों में आज गुरुवार को शुरुआती कारोबार में ही बड़ी गिरावट देखी गई। अडानी समूह के शेयरों में आज 20% तक टूट गए हैं। अधिकतर शेयर लोअर सर्किट में फंसे हैं।
दरअसल, हिंडनबर्ग रिसर्च रिपोर्ट के बाद अब भारतीय उद्योगपति गौतम अडानी पर एक और मुसीबत आ पड़ी है। गौतम अडानी पर रिश्वतखोरी और धोखाधड़ी का आरोप है। यह मामला अमेरिका का है। अडानी पर आरोप हैं कि उन्होंने सोलर प्रोजेक्ट्स के कॉन्ट्रैक्ट और फाइनेंस जुटाने के लिए बड़े पैमाने पर रिश्वत दी और यह बात उन्होंने अमेरिकी निवेशकों से छिपाई।
अडानी समूह के किस शेयर में कितनी गिरावट
गुरुवार, 21 नवंबर को कारोबार की शुरुआत में अडानी समूह की अधिकतर कंपनियों के शेयर 10% या 20% के सर्किट में हैं-
अडानी एंटरप्राइजेज - 10% का लोअर सर्किट
अडानी पोर्ट्स -10% का लोअर सर्किट
अडानी ग्रीन एनर्जी -20% का लोअर सर्किट
अडानी एनर्जी सॉल्यूशंस -20% लोअर सर्किट
अडानी पावर - 18 % की गिरावट
अडानी टोटल गैस - 19% की गिरावट
अडानी विल्मर - 10% की गिरावट
ACC -15% की गिरावट
अंबुजा सीमेंट -15% लोअर सर्किट
NDTV -14% की गिरावट
(सुबह 9.45 बजे तक के आंकड़ें)
बता दें अमेरिकी अभियोजकों ने अडानी समूह के चेयरमैन गौतम अडानी, उनके भतीजे सागर अडानी और छह अन्य लोगों पर सौर ऊर्जा अनुबंध हासिल करने के लिए भारतीय सरकारी अधिकारियों को ₹2,029 करोड़ ($265 मिलियन) रिश्वत देने और धोखाधड़ी का आरोप लगाया है।
Related Posts
More News:
- 1. India-UK Trade: भारत-ब्रिटेन व्यापार समझौते में 'रूल्स ऑफ ओरिजिन' लागू, निर्यातकों को मिलेगा फायदा, सरकार ने जारी किए नए नियम
- 2. CG News : पानी से भरे गहरे गड्ढे में डूबे मासूम भाई-बहन, गांव में पसरा मातम
- 3. CG Crime: मीरा रिसोर्ट में बर्थडे पार्टी के दौरान खूनी संघर्ष, गाड़ी से कुचलकर ट्रांसपोर्टर की हत्या, आरोपी फरार
- 4. Saturday Horoscope: शनिदेव इन चार राशियों को देंगे जबरदस्त लाभ, पढ़ें शनिवार का राशिफल
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

