Create your Account
Actor Achyut Potdar: "अरे कहना क्या चाहते हो" वाले दिग्गज एक्टर अच्युत पोतदार का निधन, सिनेमा जगत में शोक
Actor Achyut Potdar: मुंबई: हिंदी और मराठी सिनेमा के मशहूर अभिनेता अच्युत पोतदार का 18 अगस्त 2025 को 91 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने ठाणे के जुपिटर अस्पताल में अंतिम सांस ली, जहां स्वास्थ्य समस्याओं के कारण उन्हें भर्ती किया गया था। उनके निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर छा गई है। उनका अंतिम संस्कार 19 अगस्त को ठाणे में होगा।
Actor Achyut Potdar: अच्युत पोतदार को आमिर खान की फिल्म ‘3 इडियट्स’ में प्रोफेसर की भूमिका और उनके डायलॉग “अरे कहना क्या चाहते हो?” के लिए खास तौर पर याद किया जाता है, जो सोशल मीडिया पर मीम्स के रूप में आज भी लोकप्रिय है। उन्होंने 125 से अधिक हिंदी और मराठी फिल्मों में काम किया, जिनमें ‘अर्ध सत्य’, ‘तेजाब’, ‘परिणीता’, ‘लगे रहो मुन्ना भाई’, और ‘दबंग 2’ शामिल हैं। टीवी पर भी ‘वागले की दुनिया’, ‘माझा होशिल ना’, और ‘भारत एक खोज’ जैसे शोज में उनकी उपस्थिति उल्लेखनीय रही।
Actor Achyut Potdar: अभिनय से पहले, पोतदार मध्य प्रदेश के रीवा में प्रोफेसर थे और भारतीय सेना में कैप्टन के पद पर सेवाएं दीं। 1967 में सेना से रिटायर होने के बाद, उन्होंने इंडियन ऑयल में 25 वर्ष तक कार्य किया। 1980 में फिल्म ‘आक्रोश’ से उन्होंने अभिनय की शुरुआत की और चार दशकों तक दर्शकों का मनोरंजन किया।
Related Posts
More News:
- 1. Constable Suspended : वर्दी की दबंगई पड़ी भारी, ट्रक चालक से मारपीट का वीडियो वायरल होते ही आरक्षक सस्पेंड
- 2. G7 Summit में शामिल होने पहुंचे PM मोदी, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से होगी मुलाकात
- 3. Raipur News: पत्रकारिता विश्वविद्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार और अव्यवस्था को लेकर ABVP का कल जोरदार प्रदर्शन, पढ़े पूरी खबर....
- 4. Iran-America-Israel: ईरान के मिसाइल हमले के बाद मिडिल ईस्ट में फिर बढ़ी हलचल, अमेरिका ने इजरायल से बोला- अभी नहीं होना चाहिए जवाबी हमला
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

