Create your Account
कलयुगी मां की करतूत! झाड़ियों में फेंकी नवजात, आईसीयू में भर्ती
मंदसौर: मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले के झावल क्षेत्र में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। अफजलपुर थाना क्षेत्र में झाड़ियों से एक नवजात शिशु मिला, जिसने मानवता को शर्मसार कर दिया। ग्रामीणों ने बच्चे की रोने की आवाज सुनी और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची अफजलपुर थाना पुलिस ने नवजात को बचाया और उसे जिला अस्पताल रेफर किया।
जिला अस्पताल में नवजात को आईसीयू में भर्ती किया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। कलयुगी मां ने अपने बच्चे को जन्म देकर झाड़ियों में फेंक दिया। इस घटना से जिले में हड़कंप मच गया है और लोग आक्रोशित हैं। अफजलपुर थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि बच्चे को कौन छोड़ गया और इसके पीछे की वजह क्या थी। डॉक्टर नवजात को बचाने की कोशिश में जुटे हैं।
Related Posts
More News:
- 1. CG Weather News : छत्तीसगढ़ में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, रायपुर समेत कई जिलों में तेज बारिश और हवाओं की संभावना
- 2. Raipur City News : स्पा सेंटरों पर पुलिस की सख्ती, अचानक जांच से मचा हड़कंप, नियम तोड़ने वालों को दी चेतावनी
- 3. UP News : पतंग उतारते हुए हाइटेंशन लाइन के करंट की चपेट में आया पोता, बचाने गए दादा, दोनों की मौत
- 4. CG Crime : एकतरफा प्यार बना हत्या की वजह, फार्मेसी छात्रा हत्याकांड का 24 घंटे में खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

