Create your Account
ट्रेन के इंजन में लगी भीषण आग से मचा हड़कंप, यात्रियों में भगदड...
MP News : रतलाम। इंदौर से रतलाम आ रही डेमू पैसेंजर ट्रेन के इंजन में रविवार शाम भीषण आग लग गई, जिससे यात्रियों में हड़कंप मच गया। इंजन से धुआं निकलता देख लोको पायलट ने ट्रेन को बीच रास्ते में रोक दिया। जैसे ही ट्रेन रुकी और धुआं उठता देखा, यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई और वे अपना सामान लेकर खेतों में भागने लगे। यह घटना प्रीतमनगर और रुनीजा रेलवे स्टेशन के बीच शाम 5.15 बजे घटी।
MP News : बता दें कि डॉ. अंबेडकर नगर (महू) से रतलाम के बीच चलने वाली यह ट्रेन रतलाम से भीलवाड़ा के लिए भी जाती है। हादसे से लगभग 30 किमी पहले ही ट्रेन में आग लग गई। लोको पायलट ने तुरंत यात्रियों को सुरक्षित नीचे उतरने के लिए कहा। आग की लपटें इंजन के नीचे से उठती हुई देखी गईं, जिससे स्थिति और गंभीर हो गई।
MP News : इस दुर्घटना की सूचना मिलते ही प्रीतमनगर के ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए और उन्होंने आग बुझाने में मदद की। फायर ब्रिगेड मौके पर नहीं पहुंच पाई क्योंकि रेलवे के अंडर ब्रिज निर्माण कार्य के कारण मार्ग अवरुद्ध था। ग्रामीणों ने खेतों से पाइप लगाकर पानी डाला, जिससे आग पर काबू पाया जा सका। घटना की सूचना मिलने के बाद रतलाम से डीआरएम रजनीश कुमार भी मौके पर पहुंच रहे हैं। फिलहाल ट्रेन बीच रास्ते में खड़ी है, और स्थिति नियंत्रण में है।
Related Posts
More News:
- 1. CG News : छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ IPS अमित कुमार केंद्र में ADG पद के लिए इम्पैनल, बड़ी जिम्मेदारी की राह हुई साफ
- 2. Mahakaal Darshan: उज्जैन के राजा बाबा महाकालेश्वर के घर बैठे पाएं दर्शन, देखें लाइव
- 3. Assam Elections: कांग्रेस ने जारी की असम विधानसभा चुनाव के लिए 42 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, गौरव गोगोई जोरहाट से लड़ेंगे, देखें लिस्ट
- 4. CG News : प्रेमिका की बेरुखी से आहत युवक ने जहर खाकर दी जान, 8 साल से था प्रेम संबंध
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

