Create your Account
नदी में डूबकर एक ही परिवार की 6 किशोरियों की मौत, गांव में पसरा मातम
- Rohit banchhor
- 04 Jun, 2025
यह हादसा सुबह करीब 11 बजे हुआ, जब गर्मी से राहत पाने के लिए ये किशोरियां नदी में नहाने गई थीं।
UP News : आगरा। उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में 3 जून 2025 को एक हृदयविदारक हादसे ने पूरे क्षेत्र को शोक में डुबो दिया। सिकंदरा थाना क्षेत्र के नगला नाथू गांव के पास यमुना नदी में नहाने गई एक ही परिवार की 6 किशोरियों की डूबने से मौत हो गई। यह हादसा सुबह करीब 11 बजे हुआ, जब गर्मी से राहत पाने के लिए ये किशोरियां नदी में नहाने गई थीं।
बता दें कि हादसे से पहले किशोरियों ने यमुना नदी के किनारे एक रील बनाई थी, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। परिजनों के अनुसार, ये किशोरियां अक्सर नदी किनारे रील बनाती थीं। पुलिस को दो वीडियो क्लिप मिली हैं, जिनमें किशोरियां नहाती और मस्ती करती दिख रही हैं। नहाने के दौरान एक किशोरी गहरे पानी में चली गई, और उसे बचाने के प्रयास में बाकी पांच किशोरियां भी एक-एक कर डूब गईं। ग्रामीणों और गोताखोरों ने रेस्क्यू अभियान चलाया, लेकिन चार किशोरियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया।
मृतक किशोरियों की पहचान मुस्कान 18 वर्ष, सगी बहन संध्या 15 वर्ष, दिव्या, चचेरी बहन नैना 13 वर्ष, मौसेरी बहन सोनम व सुहानी है। इस हादसे ने नगला नाथू गांव में कोहराम मचा दिया है। एक ही परिवार की छह बेटियों की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने बताया कि गांव तक पक्की सड़क नहीं होने के कारण एंबुलेंस को पहुंचने में दो घंटे लग गए, जिससे समय पर इलाज नहीं मिल सका।
हादसे की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी, अपर पुलिस आयुक्त राम बदन सिंह और अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए पीड़ित परिवारों को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया है। जिला प्रशासन ने मृतक परिवारों को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता की घोषणा की है।
Related Posts
More News:
- 1. Vietnam Boat Capsizes : वियतनाम बोट हादसा : फु क्वोक द्वीप के पास पलटी स्पीडबोट, 15 भारतीय पर्यटकों की मौत, कई लापता
- 2. Instagram Edits App : अब 2 भाषाओं में बनेंगे कैप्शन, AI फीचर्स से और आसान हुई वीडियो एडिटिंग
- 3. MP Accident : जन्मदिन की खुशियां मातम में बदली, तेज रफ्तार कार ट्रक से टकराई, एक ही परिवार के 5 की मौत
- 4. CG Police Transfer : SP ने बदले 12 पुलिसकर्मियों के पदस्थापन, कई थानों को मिले नए प्रभारी, देखें आदेश
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

