Create your Account
दुर्ग में युवक की चाकू गोदकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस
दुर्ग। भिलाई के लक्ष्मी मार्केट स्थित आदर्श नगर में कल रात एक युवक की चाकू से गोदकर निर्मम हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान धीरज महानंद उर्फ टकला के रूप में हुई है, जो कि एक आदतन अपराधी था। घटना के बाद धीरज को गंभीर हालत में सुपेला शास्त्री अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, घटना से कुछ समय पहले धीरज ने एक युवक पर कटर से हमला किया था, जिसकी सूचना मिलते ही सुपेला पुलिस उसे तलाश कर रही थी। इसी बीच एक घंटे के भीतर ही सूचना आई कि धीरज पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर उसकी हत्या कर दी गई है। बताया जा रहा है कि धीरज हत्या के आरोप में बिलासपुर जेल में बंद था और हाल ही में रिहा हुआ था।
घटनास्थल पर पुलिस को सीसीटीवी फुटेज प्राप्त हुआ है, जिसके आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है। सुपेला थाना प्रभारी राजेश मिश्रा, सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी, एडिशनल एसपी सुखनंदन राठौर, और फॉरेंसिक अधिकारी मोहन पटेल ने मौके पर पहुंचकर जांच की। पुलिस का दावा है कि जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।
Related Posts
More News:
- 1. Hardik Pandya bought a Ferrari 12Cilindri: टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद हार्दिक पंड्या ने खरीदी फेरारी 12सिलिंड्री, गर्लफ्रेंड माहिका संग राइड पर निकले, जानिए इसकी कीमत
- 2. MP News : ‘क्वींस ऑन द व्हील्स’ बाइकिंग टूर का शुभारंभ, सीएम डॉ. मोहन यादव ने महिला राइडर्स को दिखाई हरी झंडी
- 3. Sex Racket : डॉक्टर का क्लिनिक बना सेक्स रैकेट का अड्डा: 300-400 रुपये फीस लेकर देह व्यापार, डॉक्टर समेत 5 लोग गिरफ्तार
- 4. T20 WC Super-8 : श्रीलंका ने पाकिस्तान का खेल किया खत्म, न्यूजीलैंड बनीं सेमीफाइनल में पहुंचने वाली तीसरी टीम
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

