Create your Account
UP News : रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा में सेंध, कालका एक्सप्रेस के इंजन से फर्जी लोको पायलट गिरफ्तार
- Rohit banchhor
- 03 Oct, 2025
अब यह भी जांच हो रही है कि युवक मानसिक रूप से अस्थिर है या इसके पीछे कोई सुनियोजित साजिश छिपी है।
UP News : इटावा। उत्तर प्रदेश के इटावा रेलवे स्टेशन पर गुरुवार को एक सनसनीखेज मामला सामने आया, जब कालका एक्सप्रेस के इंजन से एक फर्जी लोको पायलट को गिरफ्तार किया गया। युवक ने रेलवे की यूनिफॉर्म पहन रखी थी, गले में नकली आईडी कार्ड लटका था और हाथ में लाल-हरी झंडी भी थी। वह इंजन में इस तरह बैठा था, मानो असली ट्रेन ड्राइवर हो।
घटना का खुलासा तब हुआ, जब असली लोको पायलट को युवक की हरकतों पर शक हुआ। पूछताछ में जवाब गड़बड़ाने पर तुरंत रेलवे सुरक्षा बल (RPF) को सूचना दी गई और युवक को हिरासत में ले लिया गया। RPF ने युवक से यूनिफॉर्म, नकली रेलवे आईडी कार्ड, लाल-हरी झंडी और एक लॉगबुक जब्त की है, जिसमें ट्रेनों का विवरण दर्ज था।
प्राथमिक जांच में सामने आया कि युवक रेलवे में नौकरी पाने का इच्छुक था और ट्रेन ड्राइवर बनने का ‘शौक’ पूरा करने के लिए यह ड्रामा रच रहा था। फर्जी पायलट से RPF और GRP की संयुक्त टीम पूछताछ कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि यह घटना रेलवे सुरक्षा में गंभीर चूक है। अब यह भी जांच हो रही है कि युवक मानसिक रूप से अस्थिर है या इसके पीछे कोई सुनियोजित साजिश छिपी है।
Related Posts
More News:
- 1. Attack on Farooq Abdullah: मैं 20 साल से उसे मारना चाहता था'... फारूक अब्दुल्ला पर हमला, शादी समारोह में गोली चलाने वाला आरोपी गिरफ्तार
- 2. Israeli PM Netanyahu: क्या ईरान-इजरायल युद्ध में इजरायली पीएम नेतन्याहू की हो गई है मौत? PMO ने तोड़ी चुप्पी, जानिए वायरल अफवाह की सच्चाई
- 3. CG News: FIR से पहले सुनवाई का हक नहीं: हाईकोर्ट, अंबेडकर अस्पताल के पीईटी-सीटी स्कैन और गामा कैमरा मशीनों की खरीदी से जुड़ा है मामला
- 4. MP: 'साहब, कस्टडी में ही फेरे करा दो...' भोपाल में मंडप से दूल्हा गिरफ्तार, दुल्हन पहुंच गई थाने
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

