Create your Account
UP News : एंटी करप्शन टीम की बड़ी कार्रवाई, 15 हजार की रिश्वत लेते सचिव रंगे हाथ गिरफ्तार
UP News : बदायूं। उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन टीम ने कड़ा कदम उठाया है। बिसौली क्षेत्र के आसफपुर ब्लॉक में तैनात ग्राम सचिव गौरव कुमार को 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। यह कार्रवाई एक कारगिल योद्धा और रिटायर्ड फौजी की शिकायत के आधार पर की गई, जिससे सचिव ने कोटा प्रस्ताव के नाम पर 40 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी।
UP News : जानकारी के अनुसार, पिपरिया थाना फैजगंज निवासी रिटायर्ड फौजी सुरेश कुमार ने कोटा प्रस्ताव को मंजूरी दिलाने के लिए सचिव गौरव कुमार से संपर्क किया था। इस दौरान गौरव ने उनसे 40 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की। पीड़ित ने इसकी शिकायत एंटी करप्शन टीम से की, जिसके बाद टीम ने जाल बिछाकर गुरुवार को कार्रवाई की। सचिव गौरव कुमार को 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए मौके पर ही धर दबोचा गया।
UP News : एंटी करप्शन टीम ने आरोपी सचिव को गिरफ्तार कर बिसौली कोतवाली में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। मामले की जांच जारी है, और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
Related Posts
More News:
- 1. CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में अगले कुछ दिनों तक गर्मी से राहत नहीं, कई जिलों में तापमान 40°C ज्यादा, हल्की बारिश और आंधी-गरज के भी आसार
- 2. CG News: साय कैबिनेट की बैठक आज, सत्र में पेश किए जाने वाले विधेयकों को मंजूरी, सहित कई अहम मुद्दों पर चर्चा
- 3. Shashi Tharoor: 'खामेनेई की मौत पर समय पर जताना चाहिए था शोक', भारत सरकार के रुख पर शशि थरूर का बड़ा बयान, कहा- भले ही निंदा…
- 4. West Bengal Election 2026: बंगाल में बीजेपी की 5000 किलोमीटर लंबी परिवर्तन यात्रा आज से, सिलीगुड़ी से नितीन नवीन करेंगे शुरुआत, कई बड़े नेता होंगे शामिल
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

