Breaking News
Malamaal Weekly 2 : 20 साल बाद लौटेगी सुपरहिट कॉमेडी फिल्म, प्रियदर्शन बना रहे हैं ‘मालामाल वीकली 2’
MP News : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह से नई दिल्ली में की सौजन्य भेंट
Raipur City News: रायपुर में चेकिंग के दौरान एक्टिवा की डिक्की से 75 लाख कैश बरामद,आजाद चौक का मामला
UP News : सीएम योगी का निर्देश : होली से पहले कर्मचारियों का वेतन भुगतान सुनिश्चित करने के आदेश जारी
UP Yamanashi Deal : 200 सीईओ के साथ यूपी आएंगे यामानाशी के गवर्नर, ग्रीन हाइड्रोजन पर हुआ अहम समझौता
CG Police Transfer : होली से पहले पुलिस महकमे में फेरबदल, 9 निरीक्षक और 2 उपनिरीक्षकों के हुए तबादले
Share Market: आईटी शेयरों में खरीदारी से बाजार में तेजी, सेंसेक्स 300 अंक चढ़ा, निफ्टी 25,567 के पार
Share Market: दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद सपाट होकर बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी मामूली बढ़त, देखें
CG Breaking: बिलासपुर हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, मौके पर पहुंचे एसपी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
CG Crime : पड़ोसी ने एक ही परिवार पर किया हमला, मां-बेटे और नाती को उतारा मौत के घाट, 2 की हालत नाजुक
Vijay-Rashmika Wedding : विजय-रश्मिका की शाही शादी कन्फर्म, जानें वेडिंग टाइटल नेम क्यों रखा VIROSH?
Create your Account
West Bengal Election 2026: बंगाल में बीजेपी की 5000 किलोमीटर लंबी परिवर्तन यात्रा आज से, सिलीगुड़ी से नितीन नवीन करेंगे शुरुआत, कई बड़े नेता होंगे शामिल
- Pradeep Sharma
- 01 Mar, 2026
West Bengal Election 2026: नई दिल्ली/कोलकाता। BJP Parivartan Yatra in West Bengal: भारतीय जनता पार्टी ने पश्चिम बंगाल में 2026 के विधानसभा चुनाव से पहले 5,000 किलोमीटर लंबी
West Bengal Election 2026: नई दिल्ली/कोलकाता। BJP Parivartan Yatra in West Bengal: भारतीय जनता पार्टी ने पश्चिम बंगाल में 2026 के विधानसभा चुनाव से पहले 5,000 किलोमीटर लंबी राज्यव्यापी ‘परिवर्तन यात्रा’ निकालने की घोषणा की है। यह अभियान आज 1 मार्च से शुरू होकर 10 मार्च तक चलेगा और इसका प्रस्तावित समापन कोलकाता में होगा।
West Bengal Election 2026: समापन अवसर पर ऐतिहासिक ब्रिगेड मैदान में विशाल रैली आयोजित करने की योजना है, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन की संभावना जताई गई है, हालांकि रैली की तारीख की आधिकारिक घोषणा अभी नहीं की गई है।
West Bengal Election 2026: यात्रा की रूपरेखा प्रदेश अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी और केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार ने संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में साझा की। उनके मुताबिक, 1 मार्च को राज्य के पांच प्रमुख स्थानों से यात्रा की शुरुआत होगी। सिलीगुड़ी से भाजपा अध्यक्ष नितीन नवीन कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे, जहां पूर्व केंद्रीय मंत्री निशीथ प्रामाणिक भी मौजूद रहेंगे।
West Bengal Election 2026: रायदिघी में शाह करेंगे जनसभा को संबोधित
2 मार्च को दक्षिण 24 परगना के रायदिघी से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जनसभा को संबोधित कर यात्रा को आगे बढ़ाएंगे। वहीं हावड़ा के आमता से रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह अभियान की शुरुआत करेंगे। इसके अतिरिक्त पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, अन्नापूर्णा देवी तथा वरिष्ठ नेता स्मृति ईरानी भी अलग-अलग स्थानों से कार्यक्रमों में भाग लेंगे।
West Bengal Election 2026: भाजपा नेतृत्व का कहना है कि यह यात्रा राज्य की 294 में से 250 विधानसभा क्षेत्रों से होकर गुजरेगी। इसके दौरान 66 बड़ी जनसभाएं और लगभग 300 स्वागत कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। होली के मद्देनजर 3 और 4 मार्च को यात्रा स्थगित रहेगी, जिसके बाद पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार इसे फिर आगे बढ़ाया जाएगा।
West Bengal Election 2026: पलटानो दरकार, चाहिए बीजेपी सरकार का नारा
पार्टी ने ‘पलटानो दरकार, चाहिए बीजेपी सरकार’ का नारा दिया है। भाजपा ने ममता बनर्जी सरकार पर भ्रष्टाचार, लोकतांत्रिक अधिकारों के हनन और विकास में विफलता के आरोप लगाए हैं। प्रदेश नेतृत्व का दावा है कि 2026 का चुनाव राज्य की राजनीतिक दिशा तय करेगा और यह चुनाव बदलाव की निर्णायक लड़ाई साबित होगा।
Related Posts
More News:
- 1. CG News: पेपर लीक कराया तो जेल,1 करोड़ तक जुर्माना,पीएससी-व्यापमं भर्ती परीक्षा में नकल रोकने विधानसभा सत्र में अधिनियम पेश करने की तैयारी
- 2. PV Sindhu: दुबई में फंसी पीवी सिंधू का नया वीडियो आया सामने, बोलीं- 'इंटरसेप्शन की आवाजें अब भी गूंज रहीं…'
- 3. T20 WC Super-8 : श्रीलंका ने पाकिस्तान का खेल किया खत्म, न्यूजीलैंड बनीं सेमीफाइनल में पहुंचने वाली तीसरी टीम
- 4. Raipur City News : रायपुर में ‘मुंज्या’ स्टाइल होलिका, हॉरर टच के साथ जलेगी बुराई, चौक-चौराहों पर दिखेगा नया ट्रेंड
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

