Create your Account
UP News : यूपी के इस जिले में बुखार का कहर, भाई-बहन समेत 4 लोगों की मौत, परिवार में छाया मातम
- Rohit banchhor
- 14 Oct, 2025
बुखार या अन्य लक्षण दिखने पर तुरंत नजदीकी चिकित्सक से संपर्क करें और बच्चों का टीकाकरण समय पर कराएं।
UP News : शाहजहांपुर और अमरोहा। उत्तर प्रदेश के इन जिलों में बुखार की चपेट में आने से हाल ही में चार लोगों की मौत हो गई है। खासतौर पर बच्चे इस संक्रमण से सबसे अधिक प्रभावित हो रहे हैं। बता दें कि शाहजहांपुर जिले के सेहरामऊ क्षेत्र में एक गरीब परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। परिवार की आठ वर्षीय अजय और छह वर्षीय किरण बबली नामक बच्चों को तेज बुखार हुआ, इलाज के दौरान दोनों की जान चली गई।
परिवार छोटी दुकान चला कर गुजारा करता है। इस दौरान आठ महीने का कृष्णा और तीन साल की मौना भी बीमार हैं। शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. गौरव मिश्रा के अनुसार, टीकाकरण न होने और रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होने के कारण बच्चे संक्रमण का शिकार हो रहे हैं। बुखार 12 अक्टूबर को शुरू हुआ था। 13 अक्टूबर को किरण की मौत हो गई, जबकि 14 अक्टूबर की सुबह अजय भी दम तोड़ गया।
अजय को पहले शाहजहांपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, वहां से बरेली रेफर किया गया, लेकिन जीवन नहीं बचाया जा सका। वहीं अमरोहा जिले के हसनपुर में भी बुखार से दो लोगों की मौत हुई। 30 वर्षीय शिवम और दो वर्षीय बच्ची खुशी बुखार से पीड़ित थे। दोनों को स्थानीय अस्पतालों में इलाज के दौरान दूसरे शहर रेफर किया गया, लेकिन मौत हो गई। प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे बुखार या अन्य लक्षण दिखने पर तुरंत नजदीकी चिकित्सक से संपर्क करें और बच्चों का टीकाकरण समय पर कराएं।
Related Posts
More News:
- 1. Opium Cultivation in Chhattisgarh: रायगढ़ के लैलूंगा के नवीन घटगांव में अफीम के खेत, मौके पर पुलिस टीम रवाना
- 2. Vivo T5x 5G भारत में लॉन्च: बड़ी बैटरी और दमदार परफॉर्मेंस के साथ मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी भी, जानिए प्राइस और स्पेसिफिकेशन
- 3. Special Puja for India's victory at Mahakal Temple: टी20 विश्व कप फाइनल से पहले उज्जैन के महाकाल मंदिर में टीम इंडिया की जीत के लिए हुई खास पूजा, दरबार में 'विजयी भव' की गूंज
- 4. Raipur City Crime : हाईटेक ड्रग तस्करी का खुलासा, बीपी मशीन में छिपाकर मंगाता था कोकीन, आरोपी गिरफ्तार
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

