Create your Account
UP News : मोहब्बत का खौफनाक अंत, चाचा-भतीजी के शव गन्ने के खेत में पेड़ से लटके मिले, गांव में फैली सनसनी
UP News : बरेली। थाना फरीदपुर क्षेत्र के ग्राम ढढूली में सोमवार सुबह एक भयानक घटना से गांव और आस-पास के इलाके में सनसनी फैल गई। प्रेम संबंध में रहने वाले चाचा-भतीजी के शव गन्ने के खेत में खड़े पेड़ से लटके मिले। मृतक युवक बुधपाल और युवती सोनम के परिजन आठ-नौ दिन पहले उन्हें घर से लापता पाकर तलाश कर रहे थे।
पुलिस अधीक्षक दक्षिणी बरेली अंशिका वर्मा ने बताया कि सोनम के परिजन ने 28 सितंबर को थाना फरीदपुर में उनकी बेटी के भगाए जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसके बाद आज सुबह स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस ने गन्ने के खेत में दोनों के शव बरामद किए और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। परिजनों के अनुसार, दोनों अक्सर जंगल में घास काटने जाते थे और इसी दौरान उनके बीच प्रेम संबंध बन गए थे।
परिवार का दावा है कि बुधपाल ने सोनम को फुसलाकर घर से ले गया था। अंशिका वर्मा ने कहा कि पुलिस घटना की जांच कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि यह आत्महत्या है या किसी और कारण से हुई।
Related Posts
More News:
- 1. Kondagaon Maa Danteshwari Temple: छत्तीसगढ़ में है वो स्थान जहां मां दुर्गा ने किया था महिषासुर का वध, जानिए इससे जुड़ी आस्था, इतिहास और पौराणिक कथा
- 2. CG News: गंगरेल बांध में महानदी रिवर बोट चैंपियनशिप प्रतियोगिता 11 मार्च को, पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा
- 3. MP Crime : अगरबत्ती फैक्ट्री वाली प्रेमिका ने अपने नए प्रेमी संग मिलकर की पूर्व प्रेमी की हत्या
- 4. Chaitra Navratri Panchami: चैत्र नवरात्र पंचमी आज, इस मुहूर्त में करें मां स्कंदमाता की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

