Create your Account
UP News : दीपोत्सव से पहले अयोध्या में दिखा भव्य नजारा, सीएम योगी ने खींचा प्रभु राम का रथ, राज दरबार ले गए
UP News : अयोध्या: दीपोत्सव से पहले अयोध्या शहर पूरी तरह से सज-धज कर तैयार हो गया है। शहर को दुल्हन की तरह सजाया गया है और हर ओर उत्सव का माहौल है। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हेलीकॉप्टर से आए प्रभु श्रीराम का प्रतीकात्मक राज्याभिषेक किया और स्वयं रथ खींचकर भगवान को राज दरबार तक पहुँचाया। इस भव्य कार्यक्रम में कई मंत्री और स्थानीय अधिकारी भी मौजूद रहे।
UP News : रामकथा पार्क में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सबसे पहले श्रीराम का प्रतीकात्मक राज्याभिषेक किया और उनकी आरती उतारी। उनके साथ मंत्री जयवीर सिंह, राकेश सचान और सूर्य प्रताप ने भी भगवान की आरती में भाग लिया। इसके बाद, सीएम योगी ने प्रभु श्रीराम को रथ पर बिठाकर राज दरबार तक पहुँचाया, जिससे कार्यक्रम की भव्यता और भी बढ़ गई।
UP News : अयोध्या में इस बार नौवां दीपोत्सव आयोजित होने जा रहा है। इस दीपोत्सव में दो नए रिकॉर्ड बनने वाले हैं। पहला, 26 लाख दीपक जलाकर बनाया जाएगा, जबकि दूसरा रिकॉर्ड सरयू तट पर 2100 से अधिक विद्वानों द्वारा एक साथ सरयू जी की आरती कर स्थापित किया जाएगा।
UP News : दीपोत्सव से ठीक पहले, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राम मंदिर में जाकर दीपक जलाया। सीएम राम मंदिर में लगभग 15 मिनट तक पूजा-अर्चना में शामिल हुए। इसके बाद वे दिगम्बर अखाड़ा और बड़ा भक्तमाल पहुंचे, और फिर मणिराम छावनी का रुख किया। अंत में, सीएम योगी ने कारसेवक पुरम में संत, महंत और धर्माचार्यों के साथ जलपान किया। इस भव्य आयोजन के बाद वे रामकथा पार्क हेलीपैड से गोरखपुर के लिए रवाना हुए।
Related Posts
More News:
- 1. Raipur City News : दो विदेशी युवतियां गिरफ्तार, देह व्यापार से जुड़े संभावित नेटवर्क की जांच
- 2. CG News: उल्लास नवभारत साक्षरता परीक्षा: शिक्षा की नई लहर, 70 पार उम्र में भी दी परीक्षा, कसेकेरा संकुल के 152 शिक्षार्थियों ने लिया हिस्सा
- 3. CG News: छत्तीसगढ़ में बनेगा कर्मचारी चयन मंडल,सरकार के पास भेजा गया प्रस्ताव, मंजूरी का इंतजार
- 4. CG News: महिला दिवस पर बस्तर से जारी होगी महतारी वंदन योजना की 25वीं किस्त, थोड़ी ही देर में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जारी करेंगे राशि
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

