Create your Account
राजधानी के 13 शटर क्षेत्र के पास बाघ का मूवमेंट, दहशत में लोग
MP News : भोपाल। राजधानी के कलियासोत क्षेत्र में स्थित 13 शटर के पास बाघ का मूवमेंट हुआ है। कालियासोत के इस क्षेत्र में अक्सर 3 भागों की मूवमेंट देखी जाती रही है। बीते दो दिन से स्थानीय लोगों द्वारा किस बाघ को देखा गया, यह अभी स्पष्ट नहीं है। हालांकि वन विभाग ने मामले की जांच के लिए एक पेट्रोलिंग टीम बनाई है। जो इस मामले पर नजर बनाए हुए है।
MP News : अधिकारियों द्वारा आमजन से अपील की गई है कि वह रात के समय क्षेत्र में आने से बचें, कलियासोत का यह क्षेत्र रहवासी कॉलोनी से घिरा हुआ है। जिसके कारण दशहरा और दिवाली के मौके पर इन क्षेत्रों में भी पटाखों का शोर सुनाई देता है। विशेषज्ञों की माने तो बाघ समेत अन्य जंगली जानवर शोर से परेशान हो जाते हैं। ऐसे में उनके आक्रामक होने की संभावना बढ़ जाती है।
MP News : पूरे इलाके में इन बाघों का रहता है मूवमेंट, जाने से बचे-
बाघिन टी 123 और उसके दो शावक इस क्षेत्र में देखे जाते रहे हैं। दोनों शावक अब वयस्क हो चुके हैं। अब वे मां से अलग होकर अपनी टेरिटरी बना रहे हैं। इस छोटे से क्षेत्र में बाघों की संख्या अधिक होने के कारण वह अक्सर इंसानी आबादी के नजदीक आ जाते हैं।
Related Posts
More News:
- 1. Big Breaking : प्रयागराज में कोल्ड स्टोरेज हादसा, दीवार ढहने से 9 मजदूरों की मौत, कई घायल
- 2. BCCI का 'नमन अवॉर्ड समारोह' पिछले एक साल में आईसीसी ट्रॉफी जीतने वाली पांच भारतीय टीमों का होगा सम्मान
- 3. Sanju Samson: T20 वर्ल्डकप के हीरो संजू सैमसन का केरल सरकार करेगी सम्मानित, नॉकआउट मुकाबलों में खेली मैच जिताऊ पारियां
- 4. CG News : बिलासपुर कोर्ट को फिर बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही अलर्ट पर पुलिस
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

