Breaking News
Create your Account
पुलिस की रेडियो शाखा में पदस्थ सब इंस्पेक्टर के घर चोरों का धावा, 20 लाख के माल पर किया हाथ साफ
भोपाल। राजधानी भोपाल के कोलार थानांतर्गत स्थित दानिश हिल्स क्षेत्र में रहने वाले रेडियो शाखा में पदस्थ एक सब इंस्पेक्टर के घर से चोर करीब 20 लाख के जेवरात और नकदी ले उड़े। कोलार थाना पुलिस ने उनकी पत्नी सुमन चौहान की रिपोर्ट पर देर रात प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
पुलिस के अनुसार जिस घर में चोरों ने वारदात की है, वह रेडियो में पदस्थ सब इंस्पेक्टर नरोत्तम चौहान का है। उनकी पत्नी सुमन और उनका परिवार इसी घर में रहता है, जबकि नरोत्तम चौहान भदभदा स्थित रेडियो कॉलोनी में अपने सरकारी आवास में रहते हैं।
बताया गया है कि 31 दिसंबर को सुमन चौहान और परिवार भदभदा स्थित रेडियो कॉलोनी के सरकारी आवास पर चला गया था। शनिवार शाम 5 बजे सुमन चौहान वापस अपने घर पहुंचीं, तो घर के ताले टूटे हुए थे। अलमारी का लॉकर भी टूटा था। अलमारी से 20 हजार रुपए कैश और सोने चांदी के जेवर गायब थे। उन्होंने कोलार थाने में सूचना दी। पुलिस का कहना है कि आसपास के सीसीटीवी फुटेज चेक किए जा रहे हैं, जिस जगह पर वारदात हुई है, वह पॉश इलाकों में आता है।
Related Posts
More News:
- 1. Virat Kohli : विराट कोहली ने जर्मन इन्फ्लुएंसर की पुरानी फोटो पर किया लाइक! फैंस बोले- अब अनुष्का से कौन बचाएगा
- 2. UP News : रील बनाने के चक्कर में नदी में लगाई छलांग, चार किशोर डूबे; 48 घंटे बाद बरामद हुए शव
- 3. ED raid Kolkata: चुनाव से पहले ED का बड़ा एक्शन, ममता के करीबी DCP के घर छापा
- 4. Share Market Today, April 16: सेंसेक्स 566 अंक उछला, निफ्टी 24,385 के पार, 49 शेयर हरे निशान पर
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

