Create your Account
साड़ी लेने गए ग्राहक को अंकल कहना दुकानदार को पड़ा भारी, साथियों के साथ मिलकर की जमकर पिटाई
MP News : भोपाल। राजधानी भोपाल में एक अनोखा मामला सामने आया है। जहां अंकल कहकर सम्बोधित करने से गुस्साए ग्राहकों ने दुकानदार की जमकर पिटाई कर दी। शहर के हनुमान नगर स्थित शास्त्री फैशन नाम की दुकान में एक ग्राहक कुछ सामान लेने वहां पहुंचा था दुकानदार ने उसे अंकल कहकर संबोधित कर दिया जिससे वह गुस्सा हो गया और उसने दुकानदार के साथ मारपीट शुरू कर दी जिस दुकानदार को चोट आई है।
MP News : हैरानी की बात यह है कि ग्राहक ने यह काम अकेले नहीं बल्कि अपने 15 साथियों के साथ मिलकर किया। इस घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है। मामले को लेकर मिसरोद पुलिस थाने में मामला दर्ज किया है। पीड़ित विशाल शास्त्री ने बताया कि उसकी दुकान पर एक व्यक्ति अपने परिवार के साथ साड़ी लेने आया था। यहां उसने विशाल से कहा कि उसे एक हजार के रेंज तक की साड़ी दिखाओ। विशाल ने उसे साड़ी दिखाई लेकिन उसे कोई भी साड़ी पसंद नहीं आई।
MP News : इतने में ग्राहक ने कहा कि ‘में चड्डेवाला मत समझो, अच्छी साड़ी दिखाओ। तभी विशाल के भाई ने ग्राहक से कह दिया कि जब इस रेंज में साड़ी नहीं लेनी थी तो साड़ी क्यों खुलवाई ? तब विशाल ने ग्राहक से कहा कि अंकल आप मुझे रेंज बताओ मै आपको साड़ी दिखता हूं। इतने में ग्राहक भड़क गया और काउंटर के पास जाकर दादागिरी करने लगा। नाराज ग्राहक दुकान से बाहर चला गया लेकिन थोड़ी देर बाद कुछ साथियों के साथ वापस आया। और मारपीट कर दी। फिल्हाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हैं।
Related Posts
More News:
- 1. UPSC Result 2025: छत्तीसगढ़ के 6 अभ्यर्थियों ने हासिल की सफलता : रायपुर की वैभवी अग्रवाल बनीं प्रदेश टॉपर, देखें नाम और उनका रैंक
- 2. Nari Samman Season 3: Asian News और News Plus21 में मंच पर छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका ने समाज के लिए उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिलाओं को 'मोमेंटो' देकर किया सम्मानित, देखें लाइव
- 3. IND vs ENG Semi-Final : रोमांचक मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड को 7 रन से हराया, टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में टीम इंडिया ने की एंट्री
- 4. West Asia Crisis: पश्चिम एशिया संकट का असर, दिल्ली एयरपोर्ट पर 80 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

