Create your Account
बिल्डिंग के तीसरी मंजिल से कूदकर प्रेमी जोड़े ने की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी...
Andhra Pradesh News : विशाखापट्टनम। आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में आज मंगलवार को एक प्रेमी जोड़े ने बिल्डिंग की तीसरी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। मृतकों की पहचान पी. दुर्गा राव 32 वर्ष और एस. सुष्मिता 27 वर्ष के रूप में हुई है। बताया जाता है कि राव एक कैटरिंग सेवा चलाता था, वहीं सुष्मिता एक फार्मा कंपनी में काम करती थी। यह घटना गजुवाका इलाके के अक्कीरेड्डी पालम की है।
Andhra Pradesh News : पुलिस अधिकारी ने बताया कि उन्हें सुबह करीब 5.50 बजे फोन आया कि वेंकटेश्वर कॉलोनी के शीला नगर में एक कपल ने अपार्टमेंट की इमारत से छलांग लगा दी है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पड़ोसियों के हवाले से पुलिस अधिकारी ने बताया कि दोनों पिछले तीन महीने से एक ही बिल्डिंग के फ्लैट में साथ रह रहे थे और घटना से पहले उनके बीच झगड़ा हुआ था। हालांकि, पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Andhra Pradesh News : राव और सुष्मिता डॉ. बीआर अंबेडकर कोनसीमा जिले के अमलापुरम का रहने वाला है। दुर्गा राव उसी बिल्डिंग की तीसरी मंजिल पर एक फ्लैट में रहता था। सुष्मिता भी उसके साथ रहती थी। पड़ोसियों के अनुसार, दुर्गा राव फूड कैटरिंग सर्विस चलाते थे। उनमें से एक ने बताया कि वह अविवाहित हैं। उन्हें महिला के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। अपार्टमेंट बिल्डिंग के एक चौकीदार ने बताया कि दुर्गा राव और सुष्मिता एक साथ रह रहे थे। पुलिस उनके इस कदम के पीछे की वजह की जांच की जा रही है। दुर्गा राव और सुष्मिता एक दूसरे से प्यार करते थे, लेकिन उनके परिवार ने उनकी शादी की योजना का विरोध किया था।
Andhra Pradesh News : पुलिस को संदेह है कि इसी वजह से उन्होंने आत्महत्या की होगी। पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच शुरू कर दी गई है। दुर्गा राव के फ्लैट का दरवाजा खुला मिला है। पुलिस की टीम फ्लैट और बिल्डिंग से सुराग जुटा रही है। पुलिस ने दुर्गा राव के परिवार के सदस्यों को घटना की जानकारी दे दी है और जांच के तहत पड़ोसियों के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं।
Related Posts
More News:
- 1. MP News : 70 सांदीपनि विद्यालयों का होगा लोकार्पण : CM डॉ. मोहन बोले- उत्सव की तरह मनेगा कार्यक्रम, हर छात्र की हो सहभागिता
- 2. chhattisgarh aldermen appointed: बिलासपुर, दुर्ग और बस्तर संभाग के निकायों में 415 एल्डरमैन नियुक्त,देखें सूची किसे मिली जगह
- 3. CG News : प्रेमी के कहने पर मालिक के घर में की चोरी, 48 घंटे में नौकरानी और साथी गिरफ्तार
- 4. CG Crime: वडोदरा में गार्मेंट कारोबारी पर फायरिंग करने वाले दो शूटर भिलाई से गिरफ्तार, आरोपियों में से एक निगरानीशुदा बदमाश
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

