Create your Account
Terrorist Encounter : सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, एक आतंकी ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी
- Rohit banchhor
- 05 Nov, 2024
वहीं, एक दिन पहले खानयार इलाके में भी सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई थी, जिसमें एक अन्य आतंकी मारा गया था।
Terrorist Encounter : जम्मू-कश्मीर। जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा जिले के केत्सुन वन क्षेत्र में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच चल रही मुठभेड़ में एक आतंकी को मार गिराया गया है। यह मुठभेड़ तब शुरू हुई जब सुरक्षाबलों को आतंकियों के ठिकाने की जानकारी मिली, जिसके आधार पर सर्च ऑपरेशन चलाया गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इस क्षेत्र में दो आतंकियों के छिपे होने की खबर थी, जिनमें से एक को सुरक्षाबलों ने ढेर कर दिया है, जबकि दूसरे की तलाश जारी है।
Terrorist Encounter : मुठभेड़ स्थल के आस-पास के पूरे क्षेत्र को सुरक्षाबलों ने घेर लिया है। 26 असम राइफल्स की एक विशेष टीम को भी आतंकियों की तलाश के लिए तैनात किया गया है। इलाके में सुरक्षा को कड़ा कर दिया गया है ताकि कोई भी आतंकी भाग न सके और क्षेत्र में शांति बनी रहे।
Terrorist Encounter : गौरतलब है कि हाल के दिनों में आतंकियों की गतिविधियां बढ़ी हैं। रविवार को श्रीनगर के संडे बाजार में आतंकियों ने ग्रेनेड हमला किया था, जिसमें 10 लोग घायल हो गए थे। वहीं, एक दिन पहले खानयार इलाके में भी सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई थी, जिसमें एक अन्य आतंकी मारा गया था।
Related Posts
More News:
- 1. CG Accident : कैप्सूल वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत, दोनों शराब दुकान में करते थे काम
- 2. Monsoon Session of Parliament: 20 जुलाई से शुरू हो सकता है संसद का मॉनसून सत्र, कई अहम बिलों पर होगी चर्चा, PM-CM की कुर्सी छीनने वाला बिल भी हो सकता है पेश
- 3. UK: आज से खत्म हुआ उत्तराखंड मदरसा बोर्ड, लागू होंगे स्कूलों वाले नियम, शिक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव
- 4. UP Accident : ट्रक से भिड़ी तेज रफ्तार स्कॉर्पियो, तीन की मौके पर मौत, चार जिंदगी से जूझ रहे
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

