Breaking News
:

कांग्रेस का प्रदेश स्तरीय उपवास कार्यक्रम, एक मंच पर दिखे कमलनाथ, दिग्विजय समेत अन्य दिग्गज

कांग्रेस

भोपाल। प्रदेश में महिलाओं पर बढ़ते अत्याचार, सामूहिक बलात्कार, दुराचार, अनाचार जैसी आपराधिक घटनाओं के विरोध में प्रदेश कांग्रेस का एक दिवसीय प्रदेश स्तरीय उपवास कार्यक्रम राजधानी के रोशनपुरा चौराहे पर हुआ। इस कार्यक्रम में लंबे अरसे बाद पूर्व सीएम कमलनाथ, दिग्विजय सिंह, प्रदेश प्रभारी भंवर जितेंद्र, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी समेत प्रदेश के अन्य वरिष्ठ नेता, सभी जिलों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए।



इस मौके पर पूर्व सीएम कमलनाथ, पीसीसी चीफ जीतू पटवारी और प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता कुणाल चौधरी ने खंडवा में पेट्रोल डालकर जलाई गई छेड़छाड़ पीड़िता की मौत की मौत पर सरकार पर निशाना साधा है। कमलनाथ ने कहा कि खंडवा की बेटी की मौत ने एक बार फिर दिखा दिया कि मप्र में कानून व्यवस्था दम तोड़ चुकी है।

बेटियां हर जगह असुरक्षित हैं और अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। पटवारी ने कहा, मुख्यमंत्री जी, यह सामान्य नहीं, सरकारी हत्या है। आपकी पुलिस ने न समय रहते कार्रवाई की, न पीड़िता को सुरक्षा मुहैया करवाई। तभी तो आरोपियों ने दुस्साहस किया। यह जंगलराज की पराकाष्ठा है। गृहमंत्री की कुर्सी तत्काल छोड़ दें।




कुणाल चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री जी, क्या इस प्रदेश में छेड़छाड़ का विरोध करना पाप है? क्या विरोध करने पर मप्र की बेटी की जलाकर निर्ममता से हत्या कर दी जाएगी और शासन, प्रशासन कब तक मौन रहेगा? दूसरी और मध्यप्रदेश में खाद की किल्लत पर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि रूस यूक्रेन के बात छोड़िए अपनी बात करिए। आज मध्यप्रदेश के किसान युवा सब परेशान हैं। प्रदेश भ्रष्टाचार का अड्डा बन चुका है। एमपी भ्रष्टाचार में नंबर वन है, महाराष्ट्र के सीट शेयरिंग पर कमलनाथ ने कहा कि  MVA में सीट को लेकर कोई लड़ाई नहीं हैं। महाराष्ट्र में हम चुनाव जीतेंगे।

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us