Create your Account
Rohit Sharma: रोहित शर्मा ने रचा इतिहास, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 650 छक्के पूरे, तोड़ डाला क्रिस गेल का ये ODI रिकॉर्ड
Rohit Sharma: वडोदरा: भारत-न्यूजीलैंड पहले वनडे में 'हिटमैन' रोहित शर्मा ने बल्ले से दो बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए। न्यूजीलैंड के 301 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए रोहित ने 39 गेंदों पर 3 चौके और 2 छक्कों की मदद से 26 रन बनाए। हालांकि बड़ी पारी से चूक गए और काइल जैमीसन की गेंद पर माइकल ब्रेसवेल को कैच थमा बैठे।

Rohit Sharma: रोहित ने वेस्टइंडीज के दिग्गज क्रिस गेल का बड़ा रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया। वह वनडे क्रिकेट में बतौर ओपनर सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए। रोहित के नाम अब 329 छक्के हो गए हैं, जबकि गेल ने 328 छक्के जड़े थे। इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर श्रीलंका के सनथ जयसूर्या (263) हैं। रोहित वनडे में कुल 357 छक्के लगा चुके हैं।

Rohit Sharma: सबसे बड़ा कारनामा यह कि रोहित अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 650 छक्के पूरे करने वाले दुनिया के पहले क्रिकेटर बन गए। उन्होंने केवल 506 मैचों में यह मुकाम हासिल किया। गेल (553) और शाहिद अफरीदी (553) काफी पीछे हैं। पिछले महीने ही रोहित ने अफरीदी का वनडे छक्कों का रिकॉर्ड तोड़ा था।
भारत ने रोहित और कप्तान शुभमन गिल के बीच 39 रनों की साझेदारी से मजबूत शुरुआत की। न्यूजीलैंड ने डेरिल मिचेल (84) की बदौलत 50 ओवर में 8 विकेट पर 300 रन बनाए थे।
Related Posts
More News:
- 1. Chinese manjha: चाइनीज मांझे से युवक की मौत के बाद राज्य सरकार ने लगाई पूर्ण रोक, उल्लंघन पर हत्या का मुकदमा होगा दर्ज
- 2. UP Crime : दिनदहाड़े सेना के जवान की गोली मारकर हत्या, लव मैरिज और पुरानी रंजिश को माना वजह
- 3. MP News : इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर मिलने बुलाया, फिर नग्न वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर 56 हजार लूटे, युवती समेत दो गिरफ्तार
- 4. Share Market: भारत-अमेरिका ट्रेड डील से बाजार में धमाल: सेंसेक्स ने लगाया हाई जम्प, निफ्टी 25,727 पर बंद, रुपया भी मजबूत
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

