Create your Account
Rinku Priya Engagement : क्रिकेटर रिंकू सिंह और सपा सांसद प्रिया सरोज ने की सगाई, लखनऊ में पहनाई एक-दूसरे को अंगूठी...
- Rohit banchhor
- 08 Jun, 2025
यह जोड़ा 18 नवंबर 2025 को वाराणसी के होटल ताज में शादी के बंधन में बंधेगा।
Rinku Priya Engagement : लखनऊ। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह और समाजवादी पार्टी (सपा) की सांसद प्रिया सरोज ने 8 जून 2025 को लखनऊ के एक आलीशान होटल में सगाई कर ली। इस निजी समारोह में दोनों ने एक-दूसरे को अंगूठी पहनाकर अपने रिश्ते को आधिकारिक रूप दिया। सगाई समारोह में सपा प्रमुख अखिलेश यादव और जया बच्चन सहित कई प्रमुख राजनेता और गणमान्य व्यक्ति शामिल हुए। यह जोड़ा 18 नवंबर 2025 को वाराणसी के होटल ताज में शादी के बंधन में बंधेगा।
बता दें कि 27 वर्षीय रिंकू सिंह, जो कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के लिए अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं, और 25 वर्षीय प्रिया सरोज, जो मछलीशहर (जौनपुर) से लोकसभा की सबसे युवा सांसदों में से एक हैं, की सगाई ने क्रिकेट और राजनीति के प्रशंसकों में उत्साह पैदा कर दिया है। प्रिया ने 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा के दिग्गज बीपी सरोज को हराकर सुर्खियां बटोरी थीं। उनके पिता, तुफानी सरोज, जो केराकत से सपा विधायक और तीन बार सांसद रह चुके हैं, ने इस सगाई की पुष्टि करते हुए कहा, यह एक पारिवारिक समारोह था। शादी की तारीख 18 नवंबर तय की गई है, जो वाराणसी में होगी।
रिंकू और प्रिया की प्रेम कहानी-
रिपोर्ट्स के अनुसार, रिंकू और प्रिया की मुलाकात एक कॉमन दोस्त के माध्यम से हुई थी, जिसके पिता भी क्रिकेटर हैं। दोनों एक साल से अधिक समय से एक-दूसरे को जानते हैं और दोनों परिवारों की सहमति के बाद इस रिश्ते को आगे बढ़ाने का फैसला किया। तुफानी सरोज ने बताया, रिंकू और प्रिया ने एक-दूसरे को पसंद किया और परिवारों की मंजूरी के बाद यह रिश्ता तय हुआ।
Related Posts
More News:
- 1. MP : इंदौर में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान शुरू, CM डॉ. मोहन यादव ने 21 लाख पौधारोपण और 51 हजार वर्षा जल यूनिट का किया शुभारंभ
- 2. IND vs ENG 1st T20 : बारिश के चलते भारत-इंग्लैंड का पहला T20 हुआ रद्द, अभिषेक-अय्यर की मेहनत पर फिरा पानी
- 3. IND A vs SL A: भारत ए ने श्रीलंका ए को अनौपचारिक टेस्ट में 10 विकेट से हराया, गुरनूर बरार ने लिए 10 विकेट
- 4. IND vs ENG 3rd T20: भारत ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का किया फैसला; इंग्लैंड करेगा बल्लेबाजी
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

