Breaking News
:

धू-धू कर जला अहंकार का प्रतीक रावण, चलित रावण ने किया अट्टहास, कहीं आंखों से निकले अंगारे

रावण

भोपाल। असत्य पर सत्य की जीत के पर्व दशहरे का उत्साह पूरे शहर में दिखाई दिया। सुबह से ही पूरा शहर राममय नजर आया। दिन में ढोल ढमाकों के साथ विजय जुलूस, चल समारोह निकाले गए और शाम को दशहरा मैदानों में राम-रावण युद्ध का मंचन कर रावण दहन किया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी राजधानी के बिट्टन मार्केट, कोलार और छोला दशहरा मैदान में कार्यक्रम में शामिल हुए। रावण दहन के दौरान कहीं जलते समय रावण की आंखों से शोले व अंगारे निकले तो कहीं कान से धुआं निकला। रावण, मेघनाद, कुंभकर्ण का दहन किया। गायत्री शक्तिपीठ में रावण के रूप में नशासुर का दहन हुआ। पूर्व गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा हिन्दू धार्मिक संग़ठन भोपाल एवं मिनाल धर्मिक-सांस्कृतिक उत्सव समिति द्वारा मिनाल ग्राउंड पर आयोजित दशहरा महोत्सव में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। वही मंत्री विश्वास सारंग, कृष्णा गौर, विधायक रामेश्वर शर्मा भगवान दास सबनानी,मेयर मालती राय भी कई कार्यक्रमों का हिस्सा बने।

टीटी नगर में रावण की आंखों से निकले अंगारे
नागरिक कल्याण समिति की ओर से टीटी नगर दशहरा मैदान में 55 फीट रावण, 45 फीट के मेघनाद और कुंभकर्ण के पुतलों का दहन हुआ। समन्वयक अजय श्रीवास्तव नीलू, स्वागत अध्यक्ष वात्स्यायन सोनू भाभा, और सचिव मनीष ब्योहार ने बताया कि एक घंटे तक आतिशबाजी का प्रदर्शन किया। रावण के पुतले में इलेक्ट्रॉनिक आइट्म्स फिट किए गए। रावण की आंखों से लाइट निकली। समाजसेवियों, डॉक्टरों और संगठनों का सम्मान किया गया।



चल समारोह में चलित रावण ने किया अट्टहास
छोला दशहरा मैदान में 55 फीट ऊंचे रावण का दहन किया गया। दोपहर में बांके बिहारी मंदिर में श्रीराम का तिलक हुआ। चल समारोह में एक चलित रावण का पुतला भी शामिल रहा, जो रास्ते में अट्टहास कर रहा था। श्री हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष संतोष साहू ने बताया कि भगवान श्रीराम ने धनुष से तीर चलाकर रावण का वध किया। इस अवसर पर भजनों की प्रस्तुति दी गई।

जंबूरी मैदान में भजनों की रंगारंग प्रस्तुतियां
जंबूरी मैदान में 55 फीट के रावण व 50 फीट के मेघनाद, कुंभकर्ण का दहन किया। किशन भगत द्वारा सुमधुर भजनों की प्रस्तुति दी गई। विजयादशमी पर 30 से अधिक जगहों पर बड़े पुतले दहन किए। भेल दशहरा मैदान, शक्ति नगर, साकेत नगर, आनंद नगर, अशोका गार्डन, नेहरू नगर, गौतम नगर खेल मैदान, बाग मुगालिया, हर्ष वर्धन नगर, गुलमोहर, त्रिलंगा, शाहपुरा में रावण दहन हुआ। इसके अलावा कोलार दशहरा मैदान पर भी भोपाल के सबसे बड़े रावण के पुतले का वध किया गया। इस मौके पर भजन गायक अनूप जलोटा ने भजनों की प्रस्तुति दी।

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us