Create your Account
Raipur City News : मध्यान्ह भोजन रसोइया आंदोलन पर कार्रवाई, चक्काजाम-तोड़फोड़ के आरोप में 500–600 पर FIR दर्ज
- Rohit banchhor
- 31 Jan, 2026
सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के आरोप में संघ के नेताओं समेत 500 से 600 अज्ञात सदस्यों को आरोपी बनाया है।
Raipur City News : रायपुर। रायपुर जिले में मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे मध्यान्ह भोजन रसोइया संयुक्त संघ के पदाधिकारियों और सदस्यों के खिलाफ अभनपुर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पुलिस ने चक्काजाम और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के आरोप में संघ के नेताओं समेत 500 से 600 अज्ञात सदस्यों को आरोपी बनाया है।
पुलिस के अनुसार, 29 जनवरी को ग्राम तूता रेलवे अंडरब्रिज के पास संघ द्वारा धरना दिया जा रहा था। शुरुआती तौर पर प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहा, लेकिन धरना समाप्त होने के बाद कथित रूप से भड़काऊ भाषण दिए गए, जिसके बाद प्रदर्शन उग्र हो गया। आरोप है कि राम गुलाम ठाकुर के नेतृत्व में सैकड़ों प्रदर्शनकारी नवा रायपुर जाने वाले मुख्य मार्ग पर पहुंचे और सड़क जाम कर दिया।
कार्यपालिक मजिस्ट्रेट अभनपुर द्वारा रैली को अवैध बताते हुए कई बार समझाइश दी गई, लेकिन निर्देशों की अनदेखी की गई। सड़क जाम के कारण आम लोगों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इस संबंध में थाना प्रभारी अभनपुर की रिपोर्ट पर कार्रवाई की गई है।
पुलिस ने रामराज कश्यप (प्रदेश अध्यक्ष), मेघराज बघेल (प्रदेश सचिव), कचरा चंद्राकर (प्रदेश उपाध्यक्ष), सुनीता, उल्फी यादव, कन्हैया यादव (प्रदेश कोषाध्यक्ष), राम गुलाम ठाकुर सहित 500–600 अज्ञात सदस्यों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 126(2) और 191(2) के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि वीडियो फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर आगे की जांच जारी है।
Related Posts
More News:
- 1. President Murmu Bastar Visit: 7 फरवरी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का बस्तर दौरा की तैयारी पूरी, प्रशासन ने जारी किया रूट मैप, जानिए VVIP से लेकर आम नागरिक किस रूट से आएं
- 2. Raipur City News : चलती ट्रेन में महिला ने दिया बच्चे को जन्म, यात्रियों और रेलवे कर्मचारियों की सूझबूझ से बची मां और नवजात की जान
- 3. Share Market: भारत-अमेरिका ट्रेड डील से बाजार में धमाल: सेंसेक्स ने लगाया हाई जम्प, निफ्टी 25,727 पर बंद, रुपया भी मजबूत
- 4. Gold and Silver Prices: सोने-चांदी में भारी भूचाल, दो दिनों में रिकॉर्ड गिरावट, जानें बजट के दिन का हाल
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

